‘आपके घर में क्या पकेगा यह भी केंद्र सरकार में बैठे दादाजी बताएंगे’…ममता बनर्जी ने ऐसा किसे और क्यों कहा

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं रही है। मंगलवार को फिर एक बार ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार सरकार पर हमला बोला है। ममता ने कहा,’आपके घर में क्या पकेगा यह भी केंद्र सरकार में बैठे दादाजी बताएंगे।’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जनता के सारे अधिकार छीनने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र की बीजेपी सरकार में देश का लोकतंत्र असुरक्षित है। हम सभी को लोकतंत्र बचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा हमारे सारे अधिकार केंद्र लेकर चली गई है। वहीं पीएम मोदी को दादा जी कह कर संबोधित किया।

सारे अधिकार केंद्र के पास
ममता बनर्जी ने कहा, ‘पहले नागरिकता को लेकर इतना हंगाम नहीं मचता था। कुछ अधिकार जिले के डीएम के पास भी होते थे। अगर कोई किसी इलाके में 3-4 साल से रह रहा है तो उसे नागरिकता मिल जाती थी। अब तो सारा अधिकार तो केंद्र सरकार ने छीन लिए है। केंद्र सरकार तय करना चाहती है लड़किया क्या पहनेंगी? हम क्या खाएंगे? कहां जाएंगे ? कहां आएंगे ? यह सब भी वो हमें बताएंगे। हमने लड़िकयों के लिए कन्याश्री कॉलेज बनाया है। रघुचांद विश्वविश्वद्यालय बनाया गया है। मतुआ बाड़ी का गेट बनाया गया। क्या नहीं किया हमने? हमने सब किया है। जो यहां आकर नागरिकता देने की बात करते हैं, उनसे पूछती हूं कि कैसी नागरिकता? क्या आप आजतक नागरिक नहीं थे क्या? जब नागरिक नहीं थे राशन कैसे मिलता था?

पैसे लूटकर ले जा रही है केंद्र
मालदा की गाजल सभा से ममता बनर्ती ने कहा कि केंद्र ने अभी तक हमें कुछ दिया नहीं? केंद्र सरकार केवल राज्य से पैसे लूटकर ले जाती है। जनता के टैक्स के पैसों से केंद्र सरकार ले तो रही है, पर जनता को कुछ दे नहीं रही है। ममता बनर्जी ने नारा लगाया केंद्र हटाओ देश बचाओ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 100 दिनों के रोजगार के पैसे नहीं दे रही है। इसके साथ ही कई योजनाएं हैं जिनमें केंद्र ने पैसे देने बंद कर दिए हैं। लेकिन राज्य सरकार ने बिना किसी सहायता के हर हालत में जनता के जरूरतों को पूरा किया है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …