जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन में पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत, 19 को बचाया गया

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कीइंग कर रहे विदेशी और स्थानीय पर्यटक ढलान पर थे कि अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि अब तक कम से कम 19 विदेशियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पोलैंड के दो नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बारामूला जिले में बचाव अभियान जारी है और पुलिस दल इस अभियान में लगे हुए हैं।इस घटना के तुरंत बाद बारामूला जिला पुलिस के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, ‘गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट अफरवात चोटी हापथखुद में हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस की ओर से अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया है। कुछ स्कीयर के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है।’

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …