ओडिशा के सुनालती में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट, 2 की मौत, तीन की हालत नाजुक

भुवनेश्वर

ओडिशा के नयागढ़ जिले के सुनालती में गैस पाइपलाइन बिछाते समय विस्फोट हो गया। इस दौरान मौके पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बारे में एक मजदूर ने बताया कि हम पाइप को खोल रहे थे जिससे पाइप में दबाव कम हो सके लेकिन मिट्टी के फंसने की वजह से पाइप में धमाका हो गया। वहीं नयागढ़ अस्पताल में डॉक्टर धनेश्वर गुनंग ने बताया कि हमारे पास 5 लोग आए थे। उन्होंने बताया कि गैस लाइन बिछाते समय धमाका हुआ जिसकी वजह से वे घायल हो गए हैं। धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। डॉक्टर गुनंग ने बताया कि हादसे में घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना हमने पुलिस को सूचना दे दी है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …