ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर चट्टान दरकने से नीचे दबा बाइक सवार, मलबा जमा होने से रास्ता जाम

देहरादून

ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे कर्णप्रयाग एक चट्टान दरकने से एक बाइक सवार की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गयी। नेशनल हाइवे पर चट्टान दरकने के कारण भारी मलबा आने से मार्ग भी बंद हो गया। जिसके चलते बाधित मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। देर शाम तक पुलिस नेशनल हाइवे खुलवाने के लिए जुटी हुई थी।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के समीप एक बड़ी चट्टान दरक पर गिर गयी। चट्टान के साथ ही हाइवे पर भारी मलबा भी आ गया। बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पत्थर गिरने से एक बाईक सवार व्यक्ति की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

तहसीलदार सुरेन्द्र देव सिंह ने बताया कि मोटर साईकिल सवार जगदीश सिंह (42) पुत्र त्रिलोक सिंह,सिरोली भटोली निवासी था। दुर्घटना के वक्त वाहन चालक कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहा था। पहाडी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। नेशनल हाइवे पर एक कम्प्रेशर मशीन भी खड़ी थी। यह मशीन भी मलबे में दब गयी।

चट्टान गिरने और मलबा आने के दौरान वहां से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। जिसने भी यह दृश्य देखा वह सन्न रह गया। इस हादसे में बाल-बाल बचे लोग शुक्र मना रहे थे। इस दौरान अगर अन्य वाहन भी इस मलबे की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विदित हो कि इन दिनों पंचपुलिया में बदरीनाथ हाइवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि पहाड़ को काटने के कारण पहाड़ कमजोर हो रहे हैं और दरक रहे हैं। आज हुए इस हादसे के लिए भी चौड़ीकरण के काम को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। मार्ग पर दरक कर आई चट्टान बड़ी होने के चलते मार्ग खोलने और यातायात सुचारू करने में समय लग सकता है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …