बाइक लहराती ‘पापा की परी’ को देखा? बेचारा कपल! वायरल वीडियो का सच तो जान लीजिए

नई दिल्‍ली

तेज रफ्तार में जुल्‍फों की तरह बाइक लहराना… लड़कपन में यह शौक खूब चर्राता है। कुछ उम्र के साथ संभल जाते हैं, कुछ की अकल ठोकर खाने के बाद ठिकाने आती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक लड़की बिना हेलमेट लगाए महंगी स्‍पोर्ट्स बाइक चलाती दिख रही है। उसके पीछे चल रहा शख्‍स हेडकैम पहने हुए हैं। उसी में सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। वायरल वीडियो में गाना बजता रहता है, ‘पंछी बनूं उड़ती फिरूं मस्‍त गगन में…’ गीत बज रहा है। गाड़‍ियां आ-जा रही हैं और उनके बीच यह लड़की खतरनाक ढंग से बाइक लहराती है। देखने वाले किसी अनहोनी की आशंका में हैं। अचानक वही हो जाता है। साइड से जा रहे एक कपल से उस लड़की की बाइक टकरा जाती है। कपल रोड पर गिर जाता है और लड़की अपनी मस्‍ती में आगे बढ़ जाती है। इंस्‍टाग्राम रील पर कमेंट्स में लोगों ने इस लड़की को ‘पापा की परी’ करार दिया है। कुछ लोगों ने इसे भारत का वीडियो बताया मगर यह सच नहीं है। पढ़‍िए इस ‘पापा की परी’ और उसके कारनामे के बारे में।

लहरिया काटती बाइक से मार दी ठोकर, भड़क उठे लोग
इंस्‍टाग्राम पर कई अकाउंट्स से यह रील शेयर की गई है। कमेंट्स में कई लोगों ने लिखा कि इस लड़की को तो अरेस्‍ट कर लेना चाहिए। सबको परेशान कर रही है। एक यूजर ने लिखा कि इसका मेंटल हेल्‍थ चेकअप करवाना चाहिए। वीडियो पर 55 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स हैं। हालांकि यह वीडियो भारत का नहीं, ब्राजील का है। वीडियो पर एक वाटरमार्क valegrau062 भी है। हमने जब इस यूजरनेम को इंस्‍टा पर ढूंढा तो ऐसे वीडियोज का खजाना हाथ लग गया। यह बंदा बाइक्‍स का दीवाना है। इसके अकाउंट पर हैरतअंगेज स्‍टंट करते कई वीडियोज मौजूद हैं। कुछ वीडियोज में लड़कियां भी नजर आ रही है।

वीडियोज से समझ आता है कि ये लोग कैमरा सेट करके ऐसे ही निकल पड़ते हैं। अलग-अलग वीडियो में अलग लड़का-लड़की दिखते हैं। इन्‍हीं valegrau062 के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि ‘ऐसे लोगों की वजह से बेचारे दूसरों की जान जोखिम में जाती है।’ एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि ‘पागलपन करना जरूरी है रास्‍ते में लोगों को।

 

About bheldn

Check Also

ग्रीस-अमेरिका में फाइनल हुई F-35 डील, तुर्की को बड़ा झटका, मुंह ताकते रहे ‘खलीफा’ एर्दोगन

एथेंस: ग्रीस और अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमानों की डील लगभग फाइनल हो गई है। …