शशि थरूर ने पूछा ‘स्मार्ट’ सवाल, छिड़ गई बहस, मंत्री हरदीप पुरी ने दे डाली सेमिनार की सलाह

नई दिल्ली

लोकसभा में आज नरेंद्र मोदी सरकार की स्पेशल परियोजना स्मार्ट सिटी पर कांग्रेस और सत्ता पक्ष के बीच खूब सवाल जवाब हुआ। कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने स्मार्ट सिटी परियोजना में अनियोजित कामकाज को लेकर सवाल पूछ लिया। थरूर ने कहा कि जहां वाराणसी में कई परियोजनाएं 98 फीसदी तक पूरी हो गई हैं वहीं कुछ शहरों में महज 3 प्रतिशत तक ही कामकाज हुआ है। थरूर के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने थरूर को सेमिनार की चुनौती दे डाली।

जानिए थरूर का क्या था सवाल
थरूर ने कहा कि मैं स्मार्ट सिटी में एक बात को लेकर काफी चिंतित हूं। इस बारे में मंत्री जी से मेरा सवाल है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के पूरा होने में अब केवल 4 महीने का ही वक्त है। जून 2023 में 100 स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य है। 2016 में आपने वाराणसी और छत्तीसगढ़ के अटल नगर को चुना था। स्मार्ट सिटी के लिए वाराणसी में 98 प्रतिशत से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो गए हैं जबकि अटल नगर में महज 3.08 फीसदी प्रोजेक्ट ही पूरा हुआ है। आखिर ये अनियोजित कामकाज क्यों हो रहा है?

मंत्री का जवाब जान लीजिए
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने थरूर के सवाल पर बड़ा रोचक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरा बड़ा आसान सवाल है जब आप फैक्ट एंड फीगर पढ़ते हैं तो बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। दरअसल, जबतक स्मार्ट सिटी के शहरों से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं आ जाता है तबतक काम को पूरा नहीं बताया जाता है। सभी 100 स्मार्ट सिटी में तेजी से काम हो रहा है। हां, कोविड के कारण और कुछ स्थानीय वजहों से देरी हुई है। राज्य सरकारों की भी भूमिका होती है।

About bheldn

Check Also

‘क्या बिहार, आंध्र प्रदेश देश का हिस्सा नहीं है’, लोकसभा में दीपेंद्र हुड्डा पर ‘लाल-पीले’ हो गए ललन सिंह

नई दिल्ली/मुंगेर: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ …