‘अल्लाह ने चाहा तभी पैदा हुए…ऊँ की भी कोई सूरत नहीं, अल्लाह का भी न कोई रंग है न रूप’

नई दिल्ली

जमीत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी के ऊँ और अल्लाह बयान के मामले पर संग्राम मचा हुआ है। इस बीच, मदनी ने सफाई दी है और कहा कि उनकी बातों को गलत समझा गया। मदनी ने अपने बयान पर माफी मांगने के सवाल पर कहा कि जो समझ जाएगा वो ऐसी बात नहीं करेगा। दलअसल, मदनी ने ‘ऊँ और अल्लाह के अलावा मनु और आदम को एक बताया था। उनकी इस बात का विरोध करते हुए जैन संत लोकेश मुनि ने विरोध किया और मंच छोड़कर चले गए।

क्या कहा था मदनी ने?
मदनी ने कहा था कि बहुसंख्यक समाज के पूर्वज हिंदू नहीं बल्कि मनु थे और ये ऊँ यानी अल्लाह की पूजा करने वाले थे। दरअसल, मदनी ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत के उस बयान पर ये कहा जिसमें संघ प्रमुख ने कहा था कि मुसलमान चाहें तो अपने धर्म के साथ रहें या फिर अपने पूर्वजों की तरफ लौट आएं।

मदनी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि जो मंच छोड़कर गए हैं उनसे पूछिए कि वह क्यों गए? उन्होंने कहा कि वो बहुत चीजें ऐसी कहते हैं जिससे हम ताल्लुक नहीं रखते हैं। बहुत चीजें ऐसी हैं जो हम कहते हैं और वो उनको अच्छी नहीं लगती है। हमें तो एक-दूसरे के करीब रहना चाहिए, बात करनी चाहिए, उठकर चले जाने से मसले का हल नहीं होगा।

मां-बाप ने पैदा किया लेकिन…
मदनी ने कहा कि वो अल्लाह को नहीं मानते हैं तो मत माने। हम मानते हैं कि हमें मां-बाप ने पैदा किया है लेकिन ये अल्लाह ने चाहा तब हुआ। कितने लोग हैं जो शादियां करते हैं उनकी औलाद नहीं होती है। दुनिया की पूरी आबादी यही मानती है। कोई नहीं मानता है तो मत माने। यह पूछने पर कि आपके बयान के बाद जैन मुनि के विरोध का कई लोगों ने समर्थन किया है इसपर मदनी ने कहा कि हो सकता है, लेकिन इसका समर्थन करने वाले उनसे कई गुना ज्यादा हैं।

ऊँ और अल्लाह पर मदनी ने क्या कहा, जान लीजिए
मदनी से जब ये पूछा गया कि जो वह कह रहे हैं उसका कोई लिखित आधार है। इसपर मदनी ने कहा कि जब आप हिंदू धर्म को पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि वो ऊँ किसे कहते हैं, जिसकी कोई सूरत नहीं हो। जैसे हवा पाई जाती है, वैसे ही वो हर जगह है। वही देता है, वही लेता है। उसी ने धरती बनाई है, हम उसे ही अल्लाह कहते हैं। अल्लाह की जाति भी वही है। उसका न कोई रंग है, न रूप है, न कोई शरीर है। वो हर जगह है और सबकुछ वही करता है। उसी ने धरती बनी है, उसी ने आसमान बनाया है। उसी ने बनाकर मनु को दुनिया के अंदर उतारा था। पैदा नहीं पैदा जब किया तब किया। उसे दुनिया में उतारा और उनकी पत्नी शतरूपा को उतारा। लेकिन पैदा तो उन्हें अल्लाह ने ही किया।

About bheldn

Check Also

मध्य प्रदेश : कॉलेज में घुसकर बदमाशों ने लहराई तलवार, छात्रों को गाली दी, छात्राओं से की छेड़छाड़

सीहोर, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बदमाश बेखौफ होकर धारदार हथियारों के साथ घूम …