उद्धव ठाकरे पेनलेस मुख्यमंत्री थे, इसीलिए 50 MLA उन्हें छोड़कर चले गए, भाजपा का हमला

मुंबई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच भाजपा महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा।बावनकुले ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में उद्धव जी की सरकार देखी, जिसमें जब विधायक अपने क्षेत्र के विकास के लिए पत्र देते थे, मैंने उन्हें कभी नहीं देखा कि वे(उद्धव ठाकरे) पेन से कुछ लिख रहे हों…वे पेनलेस मुख्यमंत्री थे। दूसरी तरफ फडणवीस अपने पास आने वाली हर फाइल और चिट्ठी पर निर्देश देते हैं।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 13 करोड़ जनता का भविष्य जिस मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) के हाथ में होता है, अगर उसके पास पेन ही नहीं होगा वो लिख ही नहीं पाएंगे। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे में कुछ लिखने की ताकत ही नहीं थी, इसलिए 50 विधायक उन्हें छोड़ कर चले गए।

चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि उनकी पार्टी मुंबई निकाय चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। भाजपा की मुंबई इकाई की कार्यकारी समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार के नेतृत्व के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में रिकॉर्ड जीत को लेकर आश्वस्त है।

बावनकुले ने कहा कि मुंबई में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को कम से कम 2,000 घरों में जाना चाहिए और पार्टी की पहुंच बढ़ानी चाहिए। यह अभी नहीं तो कभी नहीं की स्थिति है क्योंकि हमारी ऐसी सरकारें हैं जो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी अच्छे और त्वरित निर्णय लेती हैं। आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना मिलकर बीएमसी की 227 सीटों में से 150 सीटें जीतेगी।

बता दें, अभी हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। वर्ली विधानसभा सीट से विधायक ठाकरे ने शिवसेना के एक कार्यक्रम में अपने पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के विधायकों और सांसदों को इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी थी।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …