रूस का टीयू-160 बमवर्षक विमान कितना खतरनाक, पुतिन ने ब्रिटेन की सीमा के पास क्यों किया तैनात

यूक्रेन युद्ध के कारण रूस और ब्रिटेन के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। ब्रिटेन लगातार रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद कर रहा है। ब्रिटेन ने यूक्रेन को चैलेंजर-2 मुख्य युद्धक टैंक भी देने का ऐलान किया है। इसी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटिश सीमा के पास अपने परमाणु बॉम्बर्स को तैनात करने का आदेश दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटेन के करीब अपने दो सुपरसोनिक टीयू-160 ब्लैकजैक परमाणु बमवर्षक विमानों को उड़ाया है। इस घटना के चंद घंटों पहले ही रूस ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र के पास बेरिंग सागर में अपने इस रणनीतिक बॉम्बर के तैनाती का ऐलान किया था।

क्या पश्चिमी देशों को चेतावनी दे रहा रूस
रूस के इस कदम को पश्चिमी देशों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी देश रूस के खिलाफ यूक्रेन का पक्ष ले रहे हैं। इधर रूस 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के पहले वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है।

टीयू-160 ने 13 घंटे तक भरी उड़ान
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके दो Tu-160 व्हाइट स्वान नाम के दो विमानों ने 13 घंटे के मिशन में नॉर्वेजियन और बेरेंट सागर में गश्त की, जिसमें उड़ान में ईंधन भरना शामिल था। यह उड़ान बेरेंट और नॉर्वेजियन समुद्र के तटस्थ जल के ऊपर हवाई क्षेत्र में आयोजित की गई थी।

टीयू-160 बॉम्बर कितना ताकतवर
टीयू-160 बमवर्षक का नाटो रिपोर्टिंग नाम ब्लैकजैक है। यह बॉम्बर इतना खतरनाक है कि इसकी पहली उड़ान से ही अमेरिका परेशान हो गया था। टुपोलेव टीयू-160 की टॉप स्पीड 2220 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह विमान 110000 किलोग्राम के कुल वजन के साथ उड़ान भरने में सक्षम है।

रूस के पास 17 की संख्या में टीयू-160 विमान
टीयू-160 विमान के पंखों का फैलाव 56 मीटर है। टीयू-160 की पहली उड़ान 16 दिसंबर 1981 में आयोजित की गई थी। रूसी सेना में इस समय 17 टीयू-160 स्ट्रैटजिक बॉम्बर मौजूद हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जा रहा है।

रूस ने 2015 में दोबारा टीयू-160 को किया शामिल
रूस ने साल 1995 में इस बॉम्बर को एक्टिव सर्विस से हटा दिया था। इस बॉम्बर की परिचालन लागत काफी ज्यादा है। बाद में 2015 में रूसी स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स की घटती फ्लीट को देखते हुए टीयू-160 को अपग्रेड कर दोबारा शामिल किया गया था।Tu-160 के अपग्रेडेड वेरिएंट को पहले Tu-160M2 के रूप में जाना जाता है। इस विमान का निर्माण रूसी कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (यूएसी) करती है।

About bheldn

Check Also

ग्रीस-अमेरिका में फाइनल हुई F-35 डील, तुर्की को बड़ा झटका, मुंह ताकते रहे ‘खलीफा’ एर्दोगन

एथेंस: ग्रीस और अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमानों की डील लगभग फाइनल हो गई है। …