कर्नाटक में भी बनेगा राम मंदिर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की घोषणा

बेंगलुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राम मंदिर बनाए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बजट पेश करते हुए कहा कि रामनगर में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा में 2023-24 के बजट पेश किया जा रहा है।

यह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का दूसरा और मौजूदा कार्यकाल में भाजपा सरकार का आखिरी बजट होगा। सीएम बोम्मई के अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं और कई प्रमुख समुदायों की मांगों को पूरा करने जैसी कुछ बड़ी घोषणाएं करने की संभावना है।

राम मंदिर निर्माण का वादा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की तरह कर्नाटक में भी मंदिर निर्माण का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि अगले 2 वर्षों में कर्नाटक सरकार ₹1,000 करोड़ के व्यय के साथ मंदिरों और मठों के व्यापक विकास और नवीनीकरण कार्य करेगी।

बजट में और क्या है ?
इस कार्यकाल की अपने आखरी बजट में कर्नाटक की भाजपा सरकार ने कई बड़े वादे किए हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जल संरक्षण के लिए कुओं, बांधों और नालियों को विकसित करने के लिए दो परियोजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री ने यातायात की भीड़ को कम करने के लिए बेंगलुरु में पांच किलोमीटर की एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। बेंगलुरु में सड़कों के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जबकि 120 किलोमीटर की सफेदी के लिए 1000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

सीएम बोम्मई ने कहा कि बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए 75 जंक्शनों को ₹150 करोड़ में विकसित किया जाएगा। बेल्लारी में 100 करोड़ की लागत से एक मेगा डेयरी का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के लिए 20,494 करोड़ रुपये के साथ भुसीरी परियोजना के लिए 10 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष ₹77,750 करोड़ की सकल उधारी के साथ ₹3.09 लाख करोड़ के बजट की घोषणा की है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …