सरेआम गाली और चप्पल दिखाने वाली कृष्णा गौतम पर FIR, ब्राह्मण महासभा चीफ ने दर्ज कराया केस

कानपुर देहात

मड़ौली गांव की घटना के बाद अब एक नया विवाद खड़ा होता जा रहा है। अकबरपुर रनियां क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ला को मुंह बोला भाई कहने वाली कृष्णा गौतम पर भी मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। ये कार्रवाई ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष की तहरीर पर हुई। कृष्णा गौतम ने पोस्टमॉर्टम हाउस में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष को गाली देकर चप्पल चलाई थी। ये वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर देहात के साथ कानपुर शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

मड़ौली की घटना के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में राज्यमंत्री के सामने जो कुछ हुआ वह चर्चा का विषय बना है। वो वीडियो भी सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है जिसमें जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष दुर्गेश मनि व सौरभ त्रिपाठी को गाली देती और चप्पल दिखाती दिख रही हैं। इस घटना के बाद कृष्णा गौतम ब्राह्मण सभा के लोगों पर एससीएसटी की रिपोर्ट भी दर्ज करा देती हैं।

वहीं रविवार शाम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश मनि त्रिपाठी ने भाजपा की जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम व उसके अन्य सहोगियों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी, गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि दूसरे पक्ष से दुर्गेश मनि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे शुरु हुआ राज्यमंत्री व ब्राह्मण सभा के बीच विवाद
मड़ौली गांव में 13 फरवरी को अवैध कब्जा हटाने गई टीम के सामने मां-बेटी की झोपड़ी के अंदर जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने आवाज उठाई। वहीं ब्राह्मण संगठन के लोग भी सक्रिय हो गए। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग बुलंद की। 13 फरवरी को घटना के बाद मैं ब्राह्मण हूं महासभा के लोग मड़ौली गांव पहुंचे। वहां राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी पहुंची। उन्हें देखकर ब्राह्मण सभा के कुछ लोगों ने राज्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी।

उस दौरान राज्यमंत्री अनदेखा कर वहां से चली गईं। इसके बाद 14 फरवरी को मां-बेटी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। वहां राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची थीं। उनके साथ अनिल शुक्ला को भाई कहने वाली जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम भी मौजूद थी। इसी बीच ब्राह्मण सभा के दुर्गेश मनि त्रिपाठी, उनके सहयोगी सौरभ त्रिपाठी वहां पहुंच गए। राज्यमंत्री के पति से उनकी कहासुनी शुरु हो गई। इस दौरान वहां मौजूद कृष्णा गौतम ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करते हुए गौली गलौज करने के साथ चप्पल चला दी। इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए थे। इसके मामला एफआईआर तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे राज्यमंत्री के पति
मड़ौली की घटना के बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति लगातार कई विवादित बयान देते जा रहे हैं। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों के साथ हुई घटना के बाद राज्यमंत्री के पति अनिल शुक्ला वारसी बिना नाम लिए एक सांसद पर ये सब करवाने का आरोप लगा रहे हैं। कभी वह महिलाओं की आत्महत्या करने की टेडेंसी बताते हैं। यहां भी वह नहीं रूक रहे हैं वह पीडि़त परिवार को सरकार की तरफ से दी जा रही सहायता पर भी सवाल उठा रहे हैं। इन सब बयानों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ उन्हें लोग खूब ट्रोल किया जा रहा है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …