स्वरा भास्कर की शादी नाजायज, लड़के को कर लेना चाहिए तौबा- शहाबुद्दीन रजवी

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने स्वरा भास्कर को इस शादी को एलकार खूब ट्रोल भी किया। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने इस शादी को जायज नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि अगर लड़की इस्लाम नहीं कबूल करती है तो लड़के को तुरंत लड़की से तौबा करना चाहिए।

स्वरा भास्कर की शादी पर उठाये सवाल
स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी को लेकर बरेली के ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि इस्लाम में शादी के लिए जरूरी है कि दोनों इस्लाम को मानने वाले हों और दोनों ने राजी और ख़ुशी से इस्लाम को कबूल किया हो, तब तो शादी हो सकती है, शरियत ने इसे जायज माना है। अगर लड़की गैरमुस्लिम है और लड़का मुस्लिम है तो ऐसे में ये निकाह निकाह नहीं माना जाएगा।

स्वरा भास्कर की शादी जायज नहीं-शहाबुद्दीन रजवी
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अगर बिना इस्लाम धर्म कबूले शादी होगी तो शादी शादी नहीं होगी, वो नाजायज ताल्लुकात हो सकते हैं। वो शादी शरियत के हिसाब से नहीं हुई है। अगर लड़की इस्लाम कबूल नहीं करती है और मुस्लिम लड़के से शादी करती है, उसी के साथ रहती है तो ये पति के लिए बुरा होगा, गुनाह होगा। ऐसे में लड़की से तौबा करना चाहिए और तल्लुकात लड़की से खत्म करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 500, 1000 रुपए लेकर बयान देने वाले मौलाना, पंडितों, पादरियों,साधुओं से दूर रहें। मैरिज का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। आपको ज्यादा दिक्कत है तो कोर्ट में जाएं। @hayatumar यूजर ने लिखा कि शरिया के मुताबिक ये शादी हुई ही नहीं है, संविधान के मुताबिक ये शादी पूरी तरह से कानूनी है। दो बालिग लोगों ने सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को अपना जीवन साथी माना है इसीलिए इस संबंध में हमारा आपका नजरिया कुछ भी हो कोई फर्क नहीं पड़ता।

@Shashik20818443 यूजर ने लिखा कि स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 बना ही इसलिए था कि पहले धर्म वाले व्यक्ति से दूसरे धर्म वाले व्यक्ति की शादी हो सके, और हां यह पूर्ण रूप से वैध है। एक यूजर ने लिखा कि इन जैसे मौलानाओं के बोलने से उनको कुछ असर होगा, शायद इन्हें जिस एक्ट से शादी हुई उसके बारे में जानकारी होगी लेकिन इन्हें मानना ही नहीं है।

About bheldn

Check Also

सोनू सूद ने रोटी पर थूकने वाले की ‘शबरी के बेर’ से की तुलना, लिया भगवान राम का नाम तो कंगना रनौत भी तिलमिला गईं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ढाबे वाला …