कांग्रेस अकेले मोदी सरकार का मुकाबला नहीं कर सकती… क्या नीतीश के ऑफर पर बन गई बात?

नई दिल्ली

बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कांग्रेस से अपील की थी कि वो विपक्षी एकता पर जल्दी पहल करें। हालांकि, कांग्रेस ने इस बयान को पहले तो ज्यादा तवज्जो नहीं दी लेकिन अब पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस पार्टी का सिरदर्द बढ़ सकता है। वेणुगोपाल ने कहा है कि अकेले कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने नहीं लड़ सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एंटी बीजेपी वोट को बंटने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगाने की जरूरत है। इसके लिए विपक्षी दलों की एकता जरूरी है।

‘अकेले मोदी सरकार से नहीं लड़ सकती कांग्रेस’
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर उतनी ही चिंतित है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई मौकों पर कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर लड़ेगी लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि एंटी भाजपा वोट को बंटने से रोकने की जरूरत है। इसके लिए हमें पूरी ताकत लगानी होगी।

‘देश में अघोषित आपातकाल, सरकार कर रही तानाशाही’
केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में इस समय अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। मोदी सरकार पुरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। आज हर कोई यह बात जानता है। विपक्ष के लिए इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ना एक बड़ा चुनौती है। विशेष तौर पर कांग्रेस के लिए। वेणुगोपाल ने आगे कह कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भर दिया है। हम अपने आईडिया पर काम करेंगे और 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।

नीतीश ने कांग्रेस को क्या ऑफर दिया था
2 दिन पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने CPI-M के कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस को अब देर नहीं करनी चाहिए। पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा से आगे बढ़कर विपक्षी एकता के बारे में सोचना चाहिए। उन्हें अब देरी नहीं करनी चाहिए। अगर सब एकजुट हो जाएं तो बीजेपी 100 सीटों के अंदर सिमट जाएगी। इसपर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने कभी बीजेपी से समझौता नहीं किया। उन्होंने जो बयान दिया है हम उसका स्वागत करते हैं।

About bheldn

Check Also

मध्य प्रदेश : कॉलेज में घुसकर बदमाशों ने लहराई तलवार, छात्रों को गाली दी, छात्राओं से की छेड़छाड़

सीहोर, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बदमाश बेखौफ होकर धारदार हथियारों के साथ घूम …