26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालकिसानों पर मौसम की मार! शरबती गेहूं पर पड़ेगा फरवरी की इस...

किसानों पर मौसम की मार! शरबती गेहूं पर पड़ेगा फरवरी की इस गर्मी का असर

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश का सीहोर जिला अपने शरबती गेहूं के चलते पूरे देश में मशहूर है. अच्छी-खासी डिमांड के बाद भी इसकी खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान होने वाला है. अचानक हुए मौसम में बदलाव के चलते इस फसल की उपज के साथ इसकी चमक और क्वालिटी पर भी असर पड़ सकता है.

मौसम के बदलाव का खेती पर कितना असर?
फरवरी महीने में ही भीषण गर्मी के चलते इस बार गेहूं के दाने समय से पहले पक सकते हैं. जिसके चलते इसका दाना छोटा रह सकता है. कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस बार 3 लाख 42 हजार हेक्टेअर में गेहूं की बुवाई की गई है. 48 से लेकर 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार होने का अनुमान है. पिछले साल जिले में 3 लाख 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई थी. उस दौरान प्रति हेक्टेयर 47 क्विंटल की उपज हासिल हुई थी. कुल 15 लाख 51 हजार मीट्रिक टन गेंहू की पेदावर हुई थी.

शरबती गेंहू के स्वाद के सभी दीवाने
सीहोर का शरबती गेहूं मुंबई, तमिलनाडु, गुजरात,चेन्नई, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में भेजा जाता है. इसके आटे की रोटियां एकदम सफेद और नरम रहती हैं. हर छोटी-बड़ी दुकानों, होटलों और घरों में शरबती गेहूं का ही अधिकतर लोग उपयोग करते हैं.

चमक के चलते बिकता है सबसे महंगा
शरबती गेहूं की खासियत यह है कि इसकी चमक के साथ ही इसके दाने लगभग एक जैसे होते हैं. गेहूं की सभी किस्मों में यह सबसे महंगा बिकता है. लोकमन और अन्य किस्मों के गेहूं जहां दो हजार से 2200 प्रति क्विंटल बिकते हैं. वहीं, शरबती गेहूं का न्यूनतम भाव ही 2800 रुपये होता है. यह आमतौर पर 3300 से 4000 रुपये तक में बिकता है.

टेंपरेचर बड़ा तो 25 से 30% नुकसान की आशंका
कृषि एवं मौसम केंद्र के तकनीकी अधिकारी डॉ एसएस तोमर ने बताया कि आगामी 3 दिनों तक हवा की गति पश्चिम से रहेगी. इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी. इससे गेहूं के जल्दी पकने की स्थिति बनेगी. जल्दी पकने के चलते प्रोटीन का परसेंटेज कम रहेगा और दाने का वजन भी कम होगा. इससे 25 से 30 पर्सेंट तक का नुकसान हो सकता है.

फसलों को बचाने किसान खेतों में बनाए रखे नमी
कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएस तोमर ने किसानों से निर्देश देते हुए कहा कि जो फसल देरी से बोई गई है, उस खेत में नमी बनाएं रखें. उनके मुताबिक अभी तक फसल बहुत अच्छी चल रही थी. 15 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना थी, लेकिन आगामी दिनों में तापमान तेजी से बढ़ता है तो औसत उत्पादन ही हो सकेगा.

मौसम में आए अचानक बदलाव को लेकर किसान घनश्याम यादव कहते हैं कि अचानक मौसम में बदलाव के चलते फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा. तेज धूप और बादल के चलते उत्पादन कम होने के साथ ही क्वालिटी पर भी असर दिखाई देगा. हरी फसल एकदम से पक जाएगी. 10 से 20 प्रतिशत नुकसान की संभावना है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...