महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस खाई में गिरी, 30 यात्री जख्मी

नासिक

नासिक के त्रयंबकेश्वर तहसील में एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर गहरी खाई में जा रही। इस हहादसे में बस में सवार 30 यात्री जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। सभी त्रयंबकेश्वर से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि गुजरात के यात्री प्राइवेट बस से त्रयंबकेश्वर आए थे। यहां से दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। रास्ते में बस चालक का अचानक से बस से कंट्रोल हट गया। बस खाई में जा गिरी। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …