… जो होली में ठुमका न लगाए वो अगले जन्म में पाकिस्तान पहुंचेगा, भक्तों से ऐसा क्यों बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर

बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीकी तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके भक्त पहुंचे थे। फूलों की होली खेली गई है। इसके साथ ही जमकर लोगों ने गुलाल उड़ाए हैं। धार्मिक भजनों पर बागेश्वर धाम के भक्त झूमते दिखे हैं। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मंच पर झूमते दिखे थे। इसके साथ ही उन्होंने हंसते हुए कहा है कि जो होली में ठुमका न लगाए वो अगले जन्म में पकिस्तान पहुंचेगा। इस दौरान लोगों ने जमकर ठुमके लगाए हैं।

कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बरसाने की होली की तर्ज पर धाम में होली मनाई है। होली के गीतों पर पीठाधीश्वर नाचते-गाते नजर आए। बागेश्वर धाम में रंग गुलाल के आलावा फूलों से भी होली खेली गई। भक्तों ने पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर फूलों की वर्षा की है। इसके बाद भक्तों ने जमकर होली खेली। धाम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

कई विधायक मंच पर रहे मौजूद
धाम में होली के लिए एक मंच बनाया गया था। मंच बीजेपी और कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक मौजूद थे। साथ ही अन्य कई नेता भी वहां मौजूद थे। इसके साथ अन्य लोग भी होली मिलन समारोह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ झूमते नजर आए हैं। साथ ही लोग एक-दूसरे को खूब रंग गुलाल लगा रहे थे।

रंग में दिखे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री होली पर्व पर पूरी तरह से रंग में दिखे। भक्तों के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘होली खेले रघुवीरा’ गाना गाया। साथ ही मंच से जमकर ठुमके लगाए। धाम में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे। बाबा भी अपने भक्तों के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं।

About bheldn

Check Also

MP में भारी बारिश से रेलवे पर भी आई आफत! पानी भरे ट्रैक में घुसकर कर्मचारियों ने पीछे ट्रेन को दिखाया रास्ता

कटनी मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से …