नोएडा में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना पर मिल गया ट्रैफिक जाम को बहाना

नोएडा

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को दोपहर बाद कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। इस बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। इस जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, इस बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा में मौसम सुहाना हो गया। उत्‍तर और पूर्वी भारत में बुधवार दोपहर बाद से मौसम ने करवट ली है। कई जगह बारिश हुई है। इस बारिश से मौसम तो बेहतर हुआ लेकिन फसल को नुकसान बताया जा रहा है।

गुरुवार को बुलंदशहर में भी बूंदाबांदी के बीच एक मकान पर बनी पानी की टंकी पर बिजली गिरी। बिजली गिरने की इस घटना से टंकी तो फटी ही मकान में भी दरार आ गई। उस इलाके के इलेक्ट्रिक उपकरण भी फुंक गए। बुधवार शाम को उत्तर प्रदेश के हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में हुई बारिश और ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ। इससे आलू की खुदी पड़ी फसल सड़ सकती है। इतना ही नहीं गेहूं की पकी फसल खेतों में बिछ गई है। सरसों की कटी फसल भी खराब होने की आशंका है। बुधवार को मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और दक्षिणी दिल्ली के आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …