BJP दफ्तर में तय होते थे BSP प्रत्याशी… ED-CBI से डराती है बीजेपी, अखिलेश का चौतरफा हमला

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर विपक्षी पार्टी बीएसपी व बीजेपी पर करारा हमला बोल दिया है। अखिलेश यादव ने बसपा (BSP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब और कांशीराम के रास्ते से भटक गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय होते रहे हैं। सत्ताधारी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई से छापा डलवाती है।

चुनाव में बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय होते हैं- अखिलेश
बसपा पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा के चुनाव में बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय होते रहे हैं। साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि बसपा के प्रत्याशी जीतने के लिए नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाये इसके लिए उतारे जाते थे। सीतापुर में एक कार्यक्रम के दौरान सपा मुखिया ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया।

बीजेपी सरकार टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करे- अखिलेश
साथ ही उन्होंने कहा कि जिन नेताओं पर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स के आरोप थे, वह भाजपा में चले गये तो सुरक्षित हो गये। अब उनके यहां छापे नहीं पड़ते। अखिलेश ने आगे कहा कि यह जितने छापे पड़ रहे हैं, सब राजनैतिक है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। देश की जनता जागरूक है, समझदार है, वह जानती है कि चुनाव पास है, इसीलिए जानबूझकर छापे मारे जा रहे हैं। वहीं अखिलेश ने सीएम योगी पर भी करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे पर जाते है तो माफिया उनका स्वागत करते है। मुख्यमंत्री ने खुद अपने केस वापस लिए और उप मुख्यमंत्री के भी केस वापस लिए। इसी लिए सरकार प्रदेश के टॉप 100 माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है।

सरकार ने किसानों का आलू नहीं खरीदा- अखिलेश
वहीं 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि किसान और नौजवान ही भाजपा को हराएंगे। और लोकसभा चुनाव सपा अपने गठबन्धन के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है आज उत्तर प्रदेश में जितने भी गैर कानूनी निर्माण हो रहे है वो सभी भाजपा नेताओं के है। सपा मुखिया ने आगे कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का झूठा वादा किया। आज आलू किसान परेशान है। कोल्ड स्टोरेज के सामने लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई है। बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, आगरा सभी जिलो का यही हाल है। भाजपा सरकार ने किसानों का आलू नहीं खरीदा।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …