थमा हंगामा, राज्यसभा में आज दिल ‘नाटू-नाटू’, सोनल मानसिंह ने ‘गणेश-नटराज’ से जोड़ा अनूठा कनेक्शन

नई दिल्ली

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में भी हंगामा देखने को मिल रहा है। आज दूसरे दिन भी लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई लेकिन राज्यसभा में ‘नाटू-नाटू’ की गूंज सुनाई दी। सदस्यों ने ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाटू-नाटू के सहारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया तो सत्तापक्ष के सदस्य भी हंस पड़े। इसके बाद नामित सदस्य डॉ. सोनल मानसिंह ने बताया कि आखिर गाने में गाया जाने वाला नाटू-नाटू शब्द कहां से आया, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। राज्यसभा में डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा कि मैं दो बातें कहना चाहती थीं। पहला, नृत्य संगीत जगत से मेरी भी आवाज जा रही है। बहुत अभिनंद बहुत बधाई और धन्यवाद। मुझे इस बात का भी आनंद है कि नाटू-नाटू शब्द के बारे में जो चर्चा चली है कि यह कहां से आया। मैं कहना चाहती हूं कि यह शब्द नट, नटराज नृत्य से आया और यह नृत्य सबने देखा। पूरी दुनिया अब उस पर नाच रही है। यह हमारे लिए बहुत हर्ष की बात है।

उन्होंने कहा कि दूसरी बात, एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को जो अवॉर्ड मिला है। गणेश हमारे आराध्य देव हैं। प्रथमेश है और हमारे लिए हाथी अत्यंत पूजनीय हैं। उनको भी एक तरह से आदर और सम्मान दिया गया है। इसके बारे में भी हम सबको बहुत हर्ष होना चाहिए। हमारे दो जो परम पूजनीय नटराज जी और गणेश जी हैं, उनका भी इसमें जिक्र है। इसका भी हम ध्यान रखें। एक बार फिर से बधाई।

95वें एकेडमी अवॉर्ड में दो भारतीय प्रोडक्शन्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने ऑस्कर जीता है। उधर, म्यूजिक डायरेक्टर एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्र बोस को उनके गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

राहुल से माफी मंगवाने पर अड़ी भाजपा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में जो बयान दिया, उस पर आज भी संसद में हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस का आरोप है कि अडानी समूह के मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग से ध्यान भटकाने के लिए सत्तापक्ष हंगामा कर रहा है। उधर, भाजपा राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। हंगामे के कारण आज सदन की कार्यवाही सुबह करीब पांच मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई।

About bheldn

Check Also

मध्य प्रदेश : कॉलेज में घुसकर बदमाशों ने लहराई तलवार, छात्रों को गाली दी, छात्राओं से की छेड़छाड़

सीहोर, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बदमाश बेखौफ होकर धारदार हथियारों के साथ घूम …