6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
HomeभोपालMP के 3800 गांव में 1.5 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट: गेहूं, चना,...

MP के 3800 गांव में 1.5 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट: गेहूं, चना, सरसों बर्बाद, विदिशा में सबसे ज्यादा नुकसान

Published on

भोपाल

मार्च में मौसम की ऐसी मार पड़ी कि फसलें खेतों में ही तबाह हो गईं। किसान रो दिए। रायसेन में एक किसान की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि सदमे में किसान की जान चली गई। गेहूं, चना, सरसों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। संतरा, लहसुन, धनिया, मसूर, इसबगोल, अलसी की फसल भी प्रभावित हुई है।

मध्यप्रदेश के किसानों पर मौसम की मार का सरकार दो फेज में सर्वे करा रही है। पहले फेज में 6 से 9 मार्च के बीच आंधी, पानी और ओले गिरने से 16 जिलों के 3280 गांव में 1.09 लाख किसान की 1.25 लाख हेक्टेयर की फसल नष्ट होने की जानकारी सामने आई है। रही सही कसर 16 से 19 मार्च के बीच बिगड़े मौसम ने पूरी कर दी। शुरुआती सर्वे में 27 जिलों में नुकसान माना जा रहा है। दूसरे फेज में अभी तक की रिपोर्ट में 19 जिलों के 525 गांवों में 33884 किसानों की 38985 हेक्टयर फसल खराब हो गई।

दोनों फेज की प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट की बात करें तो मध्यप्रदेश के साढ़े तीन हजार से ज्यादा गांवों में 1.5 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसल को नुकसान हुआ है। शुरुआती सर्वे में जहां ओले पड़े हैं, वहां फसलों को 50 से 85% तक नुकसान माना जा रहा है। विदिशा में सबसे ज्यादा 49883 हेक्टेयर (पहले फेज के सर्वे में 45875, दूसरे फेज में 4008) में फसल को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा 38078 किसान (पहले फेज में 36073, दूसरे में 2005) भी विदिशा में ही प्रभावित हुए हैं। मंदसौर में सबसे ज्यादा 819 गांव में नुकसान माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च तक सर्वे पूरा करने को कहा है।

6 से 9 मार्च के बीच 43 जिलों में बारिश, ओले
3 से 9 मार्च के बीच साउथ वेस्ट राजस्थान में चक्रवात बना था। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहा। साउथ कोंकण से लेकर सेंट्रल छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन गुजरने से सिस्टम और मजबूत हो गया। इस वजह से 6 से 9 मार्च के बीच मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, पानी के साथ ओले गिरे। 43 जिलों पर असर पड़ा।

16 से 19 मार्च के बीच दो स्ट्रॉन्ग ने बदला मौसम
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहले से एक्टिव था, 16 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आईं। असर यह हुआ कि मध्यप्रदेश में हवा-पानी के साथ ऐसे ओले गिरे कि खेत बर्बाद हो गए। 27 से ज्यादा जिलों में असर पड़ा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रशासन ने शुरुआती सर्वे में 60 से 85% नुकसान का अनुमान जताया है।

CM शिवराज बोले- नुकसान का सर्वे करें और सूची पंचायत में लगाएं
प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीटिंग ली। CM ने कहा कि सर्वे में लापरवाही न हो। पूरी ईमानदारी से सर्वे किया जाए। किसी भी प्रकार की गलती न हो। रेवेन्यू, कृषि और पंचायत विकास के अमले को सर्वे में एक साथ शामिल करें। सर्वे पूरा होने के बाद सूची को पंचायत के दफ्तर में लगा दिया जाए। सर्वे होने के बाद किसी किसान की आपत्ति आती है तो उसका भी निराकरण किया जाए। आरबीसी 6-4 के अंतर्गत फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। पशु हानि की भी सूचना आई है पशु हानि के भी नुकसान की भरपाई मध्यप्रदेश सरकार करेगी। फसल सर्वे का पूरा काम 25 मार्च तक हो जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...