चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, केरल में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तानाशाही तरीके से देश चलाने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और उस पर खड़े होकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की हाथ में पोस्टर भी थे, जिस पर लिखा था तुम उसे कब तक रोकोगे, RIP डेमोक्रेसी।

वहीं केरल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन किया। बता दें कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद थे। बड़ी संख्या में केरल के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर इकट्ठा हुए और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। केरल में कई जगह पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और जगह जगह बैरिगेड लगाए गए हैं।

महाराष्ट्र में भी राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के खिलाफ महाविकास आघाडी के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। महा विकास आघाडी के सभी विधायकों ने विधानसभा के बाहर मौन प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी विधायक अपने मुंह पर काली पट्टी बांध विधानसभा की सीट पर बैठे हुए नजर आए।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …