मेरठ चौधरी चरण सिंह जेल परिसर में जमकर हुई फायरिंग, भगदड़ के बीच तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ में चौधरी चरण सिंह जेल में हत्या के मामले में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख से मिलने दो शार्प शूटर पिस्टल और कारतूस लेकर पहुंचे थे। जेल के बाहर बने मुलाकाती काउंटर पर शूटर की बहस ग्राम प्रधान महिला से हो गई। कहासुनी होते देख महिला के पक्ष से अन्य लोग आ गए। दोनों शूटरों ने अपने को घिरता देख एक ने महिला ग्राम प्रधान पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही जेल परिसर में भगदड़ मच गई। इसी बीच सिपाहियों और जनता की मदद से तीन लोगों को पकड़ लिया। संबंधित थाना मैडिकल को सूचना दी। थाना पुलिस तीनों आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी है।

सीओ सिविल लाइन ने बताया की हस्तिनापुर निवासी राजेंद्र सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। राजेंद्र सिंह हत्या के मामले में चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद हैं। शनिवार दोपहर राजेंद्र का भाई शोकेंद्र उर्फ जोनी और विपिन पिस्टल और कारतूस लेकर आए थे। पिस्टल के बारे में पूछ तो आरोपियों ने बताया की जिस पिस्टल से फायरिंग हुई वो जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख से ही लो थी।

महिला ग्राम प्रधान ने लगाया हत्या कराने का आरोप
थाना भावनपुर क्षेत्र से ग्राम प्रधान शबनम का कहना है कि गांव में रहने वाले दूसरे पक्ष ने उसके पति पर हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज करा कर जेल भिजवा दिया। ग्राम पंचायत के चुनाव में हारने के बाद से रंजिश हैं। दूसरे पक्ष ने शोकेंद्र और विपिन को हत्या के लिए हायर किया है। आज वो इसी इरादे से आए थे। सीओ सिविल लाइन ने तीन आरोपियों में दो शूटर हिस्ट्रीशीटर है, जिनमे शोकेंद्र पर 12 मुकदमे और विपिन पर 13 मुकदमे हैं। इनकी गाड़ी में बैठकर आया तीसरा व्यक्ति किसी अन्य से मिलने आया था। चौथा शुभम चौधरी फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है। ग्राम प्रधान शबनम की तहरीर पर थाना मैडिकल में केस दर्ज किया गया है।

About bheldn

Check Also

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बताई पत्नी की जाति, बोले- गुस्से में दिखता है ठकुराईन का रूप

मेरठ , मेरठ में आज BJP प्रत्याशी अरुण गोविल ने पत्नी श्रीलेखा की जाति भी …