तिरंगे को हटाने की धमकी, अमृतपाल सिंह का जिक्र, दिल्ली पुलिस के पास आई ऑडियो कॉल से मचा हड़कंप

नई दिल्ली

वरिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह कहां है किसी को नहीं पता। आज खबर आई कि वह यूपी की सीमा से नेपाल भाग सकता है। इस बीच एक फोन कॉल ने दिल्ली पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। पुलिस ने एक ऑडियो संदेश प्राप्त किया है। इसमें दिल्ली के प्रगति मैदान से भारतीय तिरंगा हटाने की धमकी दी गई है। यही नहीं कॉल करने वाले लोगों ने तिरंगा हटाकर उसकी जगह खालिस्तानी झंडा लगाने की भी धमकी दी है। इसके अलावा उन लोगों ने अमृतपाल सिंह की भी चर्चा की थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किसके पास आई थी धमकी वाली कॉल
तिरंगा हटाने और उसकी जगह खालिस्तानी झंडा लगाने की धमकी वाला ऑडियो कॉल एक यात्री के पास आया था। यात्री से फोन करने वाले लोगों ने कहा कि वह प्रगति मैदान से भारतीय ध्वज हटाने की धमकी दी गई। भारतीय ध्वज उसी जगह से हटाए जाने को कहा गया है जहां सितंबर में जी-20 सम्मेलन होना है। पुलिस ने यात्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना 23 मार्च की बताई जा रही है।

फोन कॉल में अमृतपाल सिंह का भी जिक्र
पुलिस ने कहा कि संदेश में कथित खालिस्तान समर्थक प्रगति मैदान पर कब्जा करने और भारतीय झंडे को हटाने की बात कर रहा था। बाद में, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी हवाई अड्डा (आईजीआई) थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 153ए (धर्म आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (सार्वजनिक रूप से शरारतपूर्ण बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मामला दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को भेज दिया गया है।

About bheldn

Check Also

‘गिरफ्तारी पर रोक नहीं थी, 9 बार समन को टाला’, केजरीवाल की अर्जी पर कोर्ट में ED का हलफनामा

नई दिल्ली, दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को …