बार के अंदर एंट्री दो वरना कपड़े उतार दूंगी, जब लड़की ने काटा जमकर बवाल

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर में आधी रात बार के बाहर पहुंची एक लड़की कपड़े उतारने की धमकी देने लगी। लड़की इस जिद पर अड़ी थी कि उसे हर हाल में बार में एंट्री चाहिए। जबकि बार के बाहर खड़े बाउंसर्स उसे लगातार मना करने में लगे थे। वहीं बार के अंदर न जा पाने पर लड़की गाली गलौच करती हुई नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वाकया शुक्रवार रात वर्धा रोड पर बने एक नाइट क्लब का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के आने की खबर सुन लड़की समय रहते ही वहां से नौ दो ग्यारह हो गई।

लड़की की जिद के आगे पस्त हुए बाउंसर
लड़की को होश खोता देख नाइट क्लब मालिकों ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। जिसके बाद अलर्ट हुई सोनेगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस पुरुष और महिला बाउंसरों को फंसाने की धमकी देने वाली महिला को पकड़ने में नाकाम रही। नाइट क्लब के सुरक्षाकर्मियों ने महिला को प्रवेश से मना कर दिया था। क्योंकि यह बार के बंद होने का समय था। जिसके बाद पहले तो लड़की बहस करने लगी और फिर गाली-गलौज करने लगी। जब इतने से भी बात नहीं बनी तो लड़की ने कपड़े उतारने तक की धमकी दे डाली।

एंट्री का टाइम हो चुका था ओवर
क्लब के मालिकों में से एक, करण ठक्कर ने कहा कि महिला के बार में एंट्री का कोई सवाल ही नहीं था। क्योंकि नए मेहमानों के आने का समय पहले ही खत्म हो चुका था। ठक्कर ने कहा, ‘मुझे 112 को सतर्क करना पड़ा? क्योंकि महिला हमारे पुरुष और महिला बाउंसरों को धमकी दे रही थी। जो उसे शांत करने और समय की कमी के बारे में समझाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

मोबाइल नंबर साझा कर रही थी लड़की
बार में जाने की जिद कर रही महिला को लेकर पुलिस को एक और जानकारी हाथ लगी है। महिला गेट के पास और बार से बाहर निकलने वाले लोगों साथ अपना मोबाइल नंबर साझा कर रही थी। महिला को क्लब के मेहमानों के साथ अपने निजी नंबर साझा करते हुए देखा गया था। बार के मालिक ने कहा कि हमें इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि वह हमारे पब में कैसे आई? लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची उसे कार से जल्दबाजी में जाते हुए देखा गया जिसे कि कोई और चला रहा था। वह सामान्य हालत में नहीं लग रही थी।”

बार के मालिक ठक्कर ने कहा, हमारे फोन के बाद पुलिस की ओर से आने में कोई देरी नहीं हुई। जोनल डीसीपी अनुराग जैन ने कहा कि, ‘नाइट क्लब के मालिक को शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है। क्योंकि उसने 112 के माध्यम से पुलिस को सतर्क किया था। महिला के ठिकाने का पता नहीं चल सका। क्योंकि वह पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही निकल गई।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …