गर्लफ्रेंड को छोड़कर ऑफिस में सो रहे पुतिन, क्या रूसी राष्ट्रपति को सता रहा हत्या का डर?

मॉस्को

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की गर्लफ्रेंड और उनके बच्चे क्रेमलिन में मौजूद फ्लैट में नहीं रहते हैं। यूक्रेन के युद्ध में सफलता न मिलने के कारण पुतिन तनाव में हैं और इसलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा और बच्चों के साथ नहीं रह रहे हैं। इसकी जगह वह अब अपना ज्यादातर समय अपने हाई सिक्योरिटी ऑफिस में ही बिता रहे हैं।

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में पुतिन ने कहा था कि उनका क्रेमलिन में एक अपार्टमेंट हैं, जहां वह बहुत समय बिताते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां काम करता हूं और कई बार यहीं सो जाता हूं।’ पुतिन के इस इंटरव्यू के बाद कई रिपोर्ट्स कह रही हैं कि वह अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हो गए हैं। कुछ समय पहले तक माना जा रहा था कि पुतिन राजधानी मॉस्को से बाहर अपने नोवो-ओगारियोवो आधिकारिक आवास में रह रहे हैं। बाद में यह भी कहा गया कि वल्दाई में उनकी एक हवेली है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे।

शी जिनपिंग से की थी मुलाकात
कई घरों के होने के बावजूद पुतिन ज्यादातर अपने क्रेमलिन फ्लैट में रहना पसंद कर रहे हैं। पुतिन ने यहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। पुतिन ने बताया था कि दोनों नेताओं ने यहां चिमनी के पास बैठ कर चाय पी और बातें की। ऑफिस के करीब रहने को विदेशी मीडिया सुरक्षा का कारण बता रही है। लेकिन पुतिन के करीबी दिमित्री पेसकोव का कहना है कि वर्तमान में चल रहे युद्ध के कारण इस तरह का फैसला लिया गया है। उनका कहना है कि युद्ध के बाद से ही पुतिन यहां आमतौर पर रहते हैं।

कहां मौजूद है पुतिन का फ्लैट
पुतिन का फ्लैट कहां है, इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह सीनेट पैलेस में मौजूद है। इस पैलेस को 1776 और 1787 के बीच रूसी आर्किटेक्ट काजाकोव ने डिजाइन किया था। इसके अलावा पुतिन ने कभी भी अपने गर्लफ्रेंड की पुष्टि नहीं की है। पुतिन का कहना है कि उनका एक निजी जीवन है, जिसमें वह किसी के हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देते हैं। इसका सम्मान होना चाहिए।

About bheldn

Check Also

अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव: कमला हैरिस को बड़ी सफलता, बराक और मिशेल ओबामा ने दे दिया खुला समर्थन

वॉशिंगटन अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए अब तस्‍वीर साफ होती दिख रही है। राष्‍ट्रपति …