7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यPMO अधिकारी बनकर घूमने वाले ठग किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार

PMO अधिकारी बनकर घूमने वाले ठग किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार

Published on

अहमदाबाद,

PMO अधिकारी बनकर घूमने वाले ठग किरण पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. मालिनी और किरण पटेल के खिलाफ अहमदाबाद में पॉश इलाके में बंगला हड़पने का आरोप लगा है. इससे पहले पुलिस ने किरण पटेल को गिरफ्तार किया था.

किरण पटेल ने खुद को पीएमओ में एडीश्नल डायरेक्टर के पद पर बताया था. किरण पटेल पिछले साल अक्टूबर से कश्मीर घाटी का दौरा कर रहा था. गिरफ्तार होने से पहले वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब उरी में कमान पोस्ट से होते हुए श्रीनगर के लाल चौक तक पहुंचा था. पकड़े जाने से पहले तक उसने सरकारी आतिथ्य का आनंद लिया. साथ ही उसे एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और एक लक्जरी होटल में कमरा भी दिया गया था.ठग ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का एक शीर्ष अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं.

अहमदाबाद के घोड़ासर का रहने वाला है किरण पटेल
किरण पटेल अहमदाबाद के घोड़ासर की रहने वाला है. वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहता है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और गुजरात एटीएस इस मामले की जांच में जुटी है. मेरे पति इंजीनियर हैं और मैं डॉक्टर. मेरे पति वहां विकास कार्य के लिए गए थे और कुछ नहीं. उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, वे वहां केवल विकास कार्य के लिए गए थे क्योंकि वे इंजीनियर हैं.

अहमदाबाद पुलिस ने पिछले दिनों किरण पटेल पर एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया था. पटेल पर आरोप है कि उसने पीएमओ के अधिकारी होने और राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध होने के झूठे दावों के माध्यम से अपने मालिक का विश्वास जीतकर अहमदाबाद के एक रिहायशी इलाके में एक बंगले को हड़पने की कोशिश की.इसी मामले में उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...