16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeहेल्थक्या पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट...

क्या पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय और इसके खतरनाक नुकसान

Published on

हममें से ज्यादातर लोग दिनभर में कई ऐसी गलतियां करते हैं, जिन पर हम ध्यान नहीं देते. इन्हीं में से एक आदत है पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना. क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि आपकी यह गलती किडनी में पथरी (stones) का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है.

क्या पेशाब के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, पेशाब करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. दरअसल, जब हम पेशाब करते हैं, तो हमारा यूरिनरी ब्लैडर (मूत्राशय) खाली हो जाता है. इसके खाली होने के बाद भी कुछ कंपाउंड्स वहां बचे रहते हैं. ऐसे में, जैसे ही हम पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो वे कंपाउंड्स पानी के साथ मिलकर पेशाब क्षेत्रों और किडनी के आसपास जमा होने लगते हैं.

किडनी में पथरी कैसे बनती है?

डॉक्टर मनोज दास बताते हैं कि हमें पानी कब पीना है और कब नहीं, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हर कोई जानता है कि खाना खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन लोग यह नहीं जानते कि पेशाब करने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए. खाली मूत्राशय में मौजूद तत्व पानी के साथ मिलकर जमा होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं.

यह भी पढ़िए: मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी, कहा—लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

पेशाब करने से पहले पानी पीना सही है?

हाँ, अगर आपको पेशाब करने की इच्छा महसूस हो रही है तो उससे पहले कुछ पानी पीना सही है. इससे ब्लैडर में मौजूद खराब मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. इस आदत को अपनाने से आपको यूरिन इंफेक्शन की समस्या भी नहीं होती.

पानी पीने का सही समय

  • सुबह उठने के तुरंत बाद पानी पिएं.
  • खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पिएं.
  • व्यायाम (एक्सरसाइज) करने के बाद पानी पिएं.
  • रात में सोने से 1 घंटा पहले पानी पीना सही है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...