19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमंदिर में जारी हैं हवन- पूजन, अयोध्या की सुरक्षा हुई और सख्त,...

मंदिर में जारी हैं हवन- पूजन, अयोध्या की सुरक्षा हुई और सख्त, भारतीय सेना ने लगाए ड्रोन जैमर

Published on

नई दिल्ली,

अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी बीते कुछ दिनो से लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं. अपने दो दिवसीय दक्षिण भारत के दौरे के तहत पीएम मोदी आज धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई में पहुंचे. अरिचल मुनाई के बारे में कहा जाता है कि है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था.इसके बाद पीएम मोदी धनुषकोडी पहुंचे, जहां भगवान राम ने रावण को हराने की शपथ ली थी. यहीं से पवित्र मिट्टी लेकर वह लंका के लिए आगे बढ़े थे. इन यात्राओं का काफी महत्व है क्योंकि पीएम कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या जा रहे हैं.

धनुषकोडी मंदिर का महत्व
यह मंदिर श्री कोदंडराम स्वामी को समर्पित है. कोठंडाराम नाम का अर्थ धनुषधारी राम है. यह धनुषकोडी नामक स्थान पर स्थित है. ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी. इसके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था.

शनिवार को पीएम मोदी श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया था. रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है.

रामकथा के मुताबिक, युद्ध शुरू होने से पहले रावण के भाई विभीषण ने रावण को समझाने की कोशिश की थी. विभीषण का कहना था कि रावण सीताजी को वापस लौटा दे और क्षमा मांग ले. विभीषण की इस बात को रावण ने राजद्रोह माना और उसे लात मारकर लंका से निकाल दिया.

इसके बाद विभीषण लंका से निकलकर सागर पार श्रीराम के शरण में पहुंचे थे, जहां उनकी भेंट पहली बार श्रीराम से हुई. श्रीराम का सागर किनारे जहां शिविर था, उसी के नजदीक एक स्थान से रामसेतु बनना शुरू हुआ था. यही स्थान आज अरिचल मुनाई पॉइंट कहलाता है. यह तमिलनाडु के धनुषकोडि जिले में है, वहीं जिस स्थान पर विभीषण श्रीराम से पहली बार मिलने आए और उनका राज्याभिषेक हुआ, आज वहां श्री कोदंडराम स्वामी मंदिर बना हुआ है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this