13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलकेदार जाधव ने धोनी की तरह लिया संन्यास... रह चुके टीम इंडिया...

केदार जाधव ने धोनी की तरह लिया संन्यास… रह चुके टीम इंडिया के सुपर फिनिशर

Published on

नई दिल्ली,

स्टार क्रिकेटर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया है. 39 साल के केदार ने 3 जून (सोमवार) को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी. केदार ने दोपहर तीन बजे ये पोस्ट किया. केदार ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. केदार जाधव ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘मेरे पूरे करियर के दौरान प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. 3 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर माना जाए.’

केदार जाधव ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. केदार जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.60 रहा. केदार जाधव ने वनडे इंटरनेशनल में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए.

केदार जाधव ने वनडे इंटरनेशल में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 27 विकेट भी लिए. केदार जाधव ने साल 2015 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ मुकाबले से अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में केदार जाधव ने 20.33 की औसत से 122 रन बनाए.

धोनी के अंदाज में लिया संन्यास
केदार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लिखा कि तीन बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर समझा जाए. केदार ने अपने क्रिकेटिंग करियर की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसके बैकग्राउंड में ‘जिंदगी के सफर में…’ गाना बज रहा था. केदार जाधव के रिटायरमेंट ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी. धोनी ने कुछ इसी तरह से 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था.

तब धोनी ने इंस्टग्राम पर लिखा था, ‘आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. शाम पांच बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड मानिए.’ तब धोनी ने अपने करियर की सुनहरी तस्वीरें शेयर की थीं और बैकग्राउंड में उनका पसंदीदा गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं ‘ बज रहा था.

केदार जाधव ने भारतीय टीम के लिए कुछ मैचों में फिनिशर का रोल भी अदा किया था. महेंद्र सिंह धोनी उन्हें काफी बैक करते थे. केदार ने 93 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 22.15 के एवरेज से 1196 रन बनाए. केदार ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, कोच्चि टस्कर्स केरला और दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधत्व किया.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...