प्रयागराज में योगी ने रामचरित मानस के दोहे से इशारों में समझाया अतीक का अंजाम

प्रयागराज

प्रयागराज में अतीत बन चुके माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद पहली बार आज योगी आदित्यनाथ शहर आ रहे हैं। आज सीएम की रैली है। जहां अतीक अहमद का आतंक था, वहां के लोग कैसा फील कर रहे हैं? जब इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की गई तो रैली में पहुंची एक महिला ने कहा, ‘योगी जी आएंगे फिर से… डर खत्म है। महिलाएं आराम से बाहर निकल रही हैं। अब अमन चैन है। रामराज्य आ गया है। अतीक का अंत हो गया है।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अब सही मायने में हमारा क्षेत्र स्वतंत्र हुआ है शहर पश्चिमी। इसके बाद लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। प्रयाग के एक और शख्स ने कहा कि अतीक का आतंक तो था ही, योगी बाबा की वजह से निजात मिली है। सूबे के मुखिया ने विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम दिन शाम को इन्हीं क्षेत्रों में रोड शो किया था। अब एक बार फिर 2023 के निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज योगी लूकरगंज में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे।

– करम प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करइ सो तस फल चाखा।।” जो जैसा कर्म करेगा उसको उन्हीं कर्मों के अनुसार फल भी भोगना पड़ेगा , यही संसार का विधान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज के लीडर प्रेस मैदान में आयोजित चुनावी रैली में 10:50 पर पहुंचने का कार्यक्रम तय है, जिसको लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यस्था बनाई गई है। देर रात से ही अधिकारियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा निरीक्षण हो रहा है। प्रयागराज निकाय चुनाव 2023 को लेकर मंगलवार को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बन्द हो जाएगा। शहर पश्चिमी विधानसभा प्रयागराज क्षेत्र रेलवे जंक्शन और खुसरुबाग के पास स्थित लीडर प्रेस मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्रदेव सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह और अन्य बड़े नेतागण मौजूद रहेंगे।

25 हजार लोग आएंगे योगी को सुनने
यह रैली वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शुक्ला के संयोजन में हो रही है। रैली में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि सोमवार की शाम से हो रही बारिश से व्यवस्थापकों के लिए काफी परेशानी खड़ी कर दी थी । लेकिन रातभर तैयारी चलती थी सुबह तक सारी व्यवस्थाये दुरुस्त कर ली गयी हैं।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …