मेरा बस चले तो राहुल गांधी जैसी सोच को बैन कर दूं, बजरंग दल के बैन पर तमतमाए गिरिराज सिंह

बेगूसराय

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से बजरंग दल को बैन करने की घोषणा से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तमतमा गए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस का अहंकार और तानाशाही प्रवृति खत्म नहीं हुई है। पहले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कैसे बन गए यह बात गांधी परिवार को पच नहीं रहा है। इन लोगों को पच नहीं रहा है कि नेहरु गांधी परिवार के रहते एक छोटे गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री कैसे बन गया। ये अहंकार है। तानाशाही इनकी दादी ने की थी, भारत के अंदर इमरजेंसी लगाकर। ये अहंकार त्याग दें, अगर ये कह रहे हैं कि इनकी सरकार आई तो बजरंग दल को बैन करेंगे। क्या इनकी इतनी हिम्मत है। क्या इनके अंदर हिम्मत है कि ये PFI और मुसलमानों के ऊपर ये लोग इस तरह का सवाल उठा सकते हैं।’

गिरिराज सिंह ने कहा कि बजरंग दल भारत के सांस्कृतिक धरोहर के पुरोधा रक्षक के रूप में काम करता है, जहां राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग मुसलमानों को संरक्षित करके जब सवाल उठाते हैं तो वहां बजरंग दल रहता है। अगर मेरा बस चले तो राहुल गांधी जैसी सोच को बैन कर देना चाहिए। इस तरह ही वाहयात बात करना बंद करें। जो लोग हिंदू धर्म को गाली देने का काम करते रहे, अब बर्दाश्त नहीं होगा।

नीतीश सरकार पर फायर हुए गिरिराज सिंह
बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की ओर से दिए गए बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस तरह की बातें बंद हो। बहुत हो गया जो हिंदू धर्म को गाली देने का काम वर्षों तक लोग करते रहे, लोग सहते रहे, लोग बर्दाश्त करते रहे। अब इस बिहार में नालंदा में जिस ढंग से करतूत किया गया जिस तरह से मुस्लिमों को संरक्षित किया गया। जिस ढंग से सासाराम में मुसलमानों को संरक्षित करके हिंदुओं को तबाह किया गया, उसी तरह से यह चाहते हैं गांधी मैदान केवल मुसलमानों के धार्मिक प्रचार के लिए धार्मिक सम्मेलन के लिए और जब हिंदुओं के धार्मिक धर्मगुरु आएंगे, चाहे बागेश्वर महाराज जी धीरेंद्र शास्त्री हैं इनमें हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार कर ले। अगर इनमें हिम्मत है तो पूरे बिहार के मंदिरों को तहस-नहस कर दें। अगर सत्ता का नशा है सत्ता के नशे में ऐसा कदम उठाएंगे तो फिर उसी में जलकर भस्म हो जाएंगे।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …