8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeखेलगुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ ने डाले हथियार, बॉलिंग के बाद बैटिंग...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ ने डाले हथियार, बॉलिंग के बाद बैटिंग भी रही फेल और मिली करारी हार

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2023 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का धमाकेदार खेल जारी है। डिफेंडिंग चैंपियन ने सीजन में 8वीं जीत दर्ज कर ली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सीजन के 51वें मुकाबले में 56 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के तूफानी अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से गुजरात टाइटंस ने दो विकेट पर 227 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कायल मेयर्स और क्विंटन डि कॉक ने तूफानी शुरुआत की। लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह फेल रही। टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। यह गुजरात की 11 मैचों में 8वीं जीत है और टीम टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

गिल और साहा ने 142 रन जोड़े
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 51 गेंद में दो चौकों और सात छक्कों से नाबाद 94 रन की पारी खेलने के अलावा साहा (43 गेंद में 81 रन, 10 चौके, चार छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी करके टाइटंस को आईपीएल में उसके सर्वश्रेष्ठ स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान हार्दिक पंड्या (25) और डेविड मिलर (नाबाद 21) ने भी उपयोगी योगदान दिया। टाइटंस का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर छह विकेट पर 207 रन था जो उन्होंने इसी सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद साहा और गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 78 रन जोड़े जो टाइटंस की ओर से आईपीएल में रिकॉर्ड है। साहा ने शुरुआत से ही तूफानी तेवर दिखाए। उन्होंने मोहसिन खान (42 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में लगातार दो चौके जड़ने के बाद आवेश खान की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा।

फेल रही लखनऊ की बॉलिंग
साहा ने मोहसिन के पारी के चौथे ओवर में दो छक्कों और दो चौकों से 22 रन जुटाए जबकि गिल ने भी क्रुणाल और यश ठाकुर पर छक्के मारे। साहा ने ठाकुर पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। साहा ने काइल मायर्स का स्वागत तीन चौकों के साथ किया जबकि गिल ने रवि बिश्नोई पर छक्के के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया। गिल ने कृणाल की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक पूरा किया। साहा हालांकि 13वें ओवर में आवेश (34 रन पर एक विकेट) पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर स्थानापन्न खिलाड़ी प्रेरक मांकड़ को कैच दे बैठे।

गिल और कप्तान हार्दिक पंड्या (25) ने मार्कस स्टोइनिस पर छक्के के साथ 15 ओवर में गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया। मोहसिन ने कवर्स में हार्दिक को कृणाल के हाथों कैच करके गुजरात को दूसरा झटका दिया। डेविड मिलर ने यश ठाकुर पर चौके के साथ 18वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। मिलर ने 19वें ओवर में आवेश जबकि गिल ने अंतिम ओवर में ठाकुर पर छक्का मारा।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...