सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी, 93.12 प्रतिशत हुए पास, ऐसे कर सकते हैं चेक

नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। शुक्रवार (12 मई) को नतीजे घोषित किए गए। छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इससे पहले आज सुबह ही CBSE ने 12वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए थे।इस साल सीबीएसई कक्षा 10 के परिणामों का कुल पास प्रतिशत 93.12% है, जो पिछले साल की तुलना में कम है। परीक्षा परिणाम उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध हैं।

CBSE Board Class 10th Result 2023 ऐसे करें चेक-
छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर CBSE Board Class 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
डिटेल्स दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
सीबीएसई परिणाम चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2023 डिजिलॉकर से ऐसे करें चेक-

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
आवश्यक क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर लॉग इन करें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 विकल्प का चयन करें।
रोल नंबर, जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।

About bheldn

Check Also

‘मर्जी से दुकान के बाहर नाम लिखने से नहीं रोका, बस किसी को मजबूर नहीं कर सकते’ नेमप्लेट विवाद पर SC ने कहा

नई दिल्ली, कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों और भोजनालयों के लिए नेमप्लेट विवाद पर शुक्रवार …