वोटिंग ज्यादा हो तो बूथ पर कब्जा, न हो तो कम पड़े… पंकज सिंह ने सपा पर चुन-चुन कर किए हमले

लखनऊ

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने सभी 17 मेयर के सीटें जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत में बीजेपी ने बेहतर परफॉर्मेंस किया है। नतीजे आने के बाद से विपक्षी दल सत्ताधारी दल बीजेपी पर हमलावर हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा मुखिया अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी समेत तमाम विरोधी दल बीजेपी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने सपा पर करारा पलटवार किया है। साथ ही पंकज सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह के राजनीतिक भविष्य पर कहा कि परिवार और रिश्तेदार को नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व को निर्णय लेना है।

निकाय चुनाव में मिली सफलता ऐतिहासिक- पंकज सिंह
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में मिली सफलता अपने आप में ऐतिहासिक है। सभी नगर निगम हमने जीते हैं। ज्यादातर पालिका और निकाय भी जीते हैं। नगरों में पार्षदों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको लड़ने का अधिकार है। विपक्ष किसको लड़ाता है, ये बीजेपी का विषय नहीं है। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं, अपने काम पर और जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों व योजनाओं को उनके तक पहुंचाने में विश्वास रखती है, इसको लेकर हम लोग अपनी पूरी ताकत लगाते हैं।

सपा दिन प्रतिदिन अपना विश्वास खोती जा रही- विधायक
पंकज सिंह ने कहा कि सपा अपना अस्तित्व खोती जा रही है, इसलिए अपना चेहरा कैसे बचा पाएं, इसके लिए वो उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा कुछ भी कह सकती है। जब वोटिंग ज्यादा होती है तो कहते हैं कि बूथ पर कब्जा हो गया, जब कम होती है तो कहते हैं वोट कम डलवाया जा रहा है। हर प्रकार से बीजेपी और इलेक्शन कमीशन को घेरने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब कोई सपा पर भरोसा नहीं करता है। पंकज सिंह ने कहा कि यही कारण है कि सपा दिन प्रतिदिन अपना विश्वास खोती जा रही है और उत्तर प्रदेश से समाप्त होती जा रही है।

छोटे भाई नीरज सिंह के राजनीतिक भविष्य पर बोले पंकज सिंह
पंकज सिंह ने छोटे भाई नीरज सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पंकज सिंह ने कहा कि नीरज मेहनती है। लोगों के बीच में रहकर काम करते हैं। लोग उनको पसंद करते हैं। समाज सेवा का भाव लेकर आगे बढ़े हैं। क्षमतावान भी हैं, लेकिन राजनीतिक भविष्य क्या होगा, इसको लेकर परिवार और रिश्तेदार निर्णय नहीं करता है। बीजेपी में इसका निर्णय नेतृत्व और पार्टी संगठन करता है। इसके साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनके चेहरे पर उनको चुनने के लिए वोट पड़ेंगे तो उस समय किस प्रकार का माहौल और उत्साह होगा, उसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …