100 घंटे में तैयार हुई 100 किलोमीटर रोड, 2 हजार मजदूरों ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

बुलंदशहर

बुलंदशहरमें गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल एक्सप्रेसवे को सिक्स लेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ये निर्माण एलएंडटी के सहयोग से क्यूब हाईवे द्वारा किया जा रहा है। क्यूब हाईवे ने 100 घंटे में 100 किलोमीटर रोड बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पिछला विश्व रिकॉर्ड 75 घंटे में 75 किलोमीटर सड़क बनाने का था। विश्व रिकॉर्ड बनाने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजन किया गया।

नेशनल हाईवे 91 को बनाने के लिए लगभग 2 हजार मजदूर लगे थे, तो वहीं 200 से अधिक रोड रोलर का इस्तेमाल किया गया। सिक्स लेन बनाते समय सौंदर्यीकरण का भी खास ख्याल रखा गया है। प्रॉपर लाइटिंग और रोड किनारे खूबसूरत डिवाइडर बनाया गया है। जबकि नेशनल हाईवे के बीच डिवाइडर में हरियाली है और पेड़ भी लगे हुए हैं। यह हाईवे बेहद व्यस्ततम माना जाता है। हालांकि इस पर कुछ जगह कार्य प्रगति पर होने के कारण रूट डायवर्जन और वन वे जैसी समस्याओं से भी लोग जूझ रहे, लेकिन अब यह रोड बेहद खूबसूरत लग रहा है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …