यूपी निकाय चुनाव जीत में योगी के इस मंत्री का अहम रोल, मोदी भी हैं मुरीद

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का डंका बजा है। प्रदेश की सभी 17 शहरों की नगर निगम पर भगवा झंडा फहराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। लेकिन इस विजय पताका को लहराने में योगी सरकार के एक मंत्री का रोल काफी अहम रहा। वह हैं यूपी के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा उर्फ ए.के शर्मा।

गुजरात कैडर में 1988 बैच के आईएएस रहे अरविंद कुमार शर्मा ने अपनी नौकरी से वीआरएस लेकर जनवरी 2021 में लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। अभी वह यूपी सरकार में नगर विकास और ऊर्जा मंत्रालय संभाल रहे हैं। निकाय चुनाव में जीत का श्रेय उनके सिर पर भी बंधा है। सफ़ाई मित्रों और नगर कर्मियों की मेहनत से नगर विकास विभाग द्वारा चलाए गए नगरीय स्वच्छता, सुंदरता, विकास, सेवा, सफ़ाई को जीत के पीछ की वजह करार दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी के खास कहे जाने वाले ए. के. शर्मा गुजरात के सीएम बनने के साथ ही 2001 से लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री ने गुजरात में सीएम रहते हुए वर्ष 2001 से 2013 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने साथ रखा था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ए.के शर्मा पीएमओ में कार्यरत हो गए।

नगर निकाय में जीत के बाद ही उन्होंने अधिकारियों संग बैठक ली और काम में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें उत्तर प्रदेश में सदस्य विधान परिषद और भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। पिछले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार की दोबारा जीत के बाद ए. के. शर्मा को कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि नगरों की सफाई एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए हर वक्त लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे। नगरों की स्वच्छता में और लोगों की जागरूकता में इजाफा हो रहा है। अब हर जगह बेहतर सफाई देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगरों में चल रहे वैश्विक स्तर के काम का ही परिणाम है कि लोग नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में दिखे और उत्साह के साथ लोगों ने कमल खिलाया। इसके लिए नगर निकाय के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मियों का भी योगदान है। नगर विकास मंत्री ने इस अवसर पर प्रमुख सचिव और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ खुशियां भी बांटी और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …