मुख्यमंत्री जी थोड़ी सी शर्म है तो… दौसा कांड पर CM गहलोत पर BJP स्टेट चीफ ने ऐसे साधा निशाना

दौसा

दौसा में एक कॉलेज छात्रा के साथ दिनदहाड़े हुई छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला अब सोशल मीडिया पर जमकर तूल पकड़ रहा है। शनिवार को यह मामला दिनभर दौसा कांड के नाम से ट्विटर पर छाया रहा। इस पूरे मामले के बाद ट्विटर पर लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी सीएम अशोक गहलोत पर ट्वीट कर निशाना साधा है।

पढ़िये क्या लिखा सीपी जोशी ने
जोशी ने लिखा कि ‘गहलोत सरकार का एक काला चेहरा जो महिला अपराध में बेतहाशा वृद्धि का है, उसी के नतीजे से दौसा कांड जैसी घटनाएं हुई हैं जो आज प्रदेश को पूरे देश को शर्मसार कर रही हैं, मुख्यमंत्री जी अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस बेटी के साथ न्याय कीजिए”।वही दौसा_कांड को लेकर बीजेपी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा कि ‘ अशोक जी कुछ तो शर्म करो क्या हमारा राज्य सिर्फ ऐसी घटनाओं के कारण ही देश भर में ट्रेंड करेगा’

इधर, दौसा कांड को लेकर सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर बीजेपी पर पलटवार किया है। शर्मा ने लिखा कि ‘अपराधी चाहे कोई भी हो कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, राजस्थान में पीड़ित को न्याय मिलता है और दोषी पर कड़ी कार्रवाई होती है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में प्रदेश में संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई होती है, दौसा प्रकरण में भी न्याय सुनिश्चित होगा और कड़ी कार्रवाई होगी’।

जानिए दौसा में हुई घटना
गौरतलब है कि 17 मई को दौसा के आईटीआई कॉलेज में एक कॉलेज छात्रा अपने सहपाठी के साथ कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में करीब 10 छात्र मिले और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपी छात्रों ने पीड़िता से कहा कि आज उसे या तो जान से मार देंगे या फिर उससे बच्चा पैदा करेंगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दी थी। इस पूरे घटनाक्रम के 4 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी करीब 8 आरोपी फरार चल रहे हैं।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …