मणिपुर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई तीव्रता

इंफाल

मणिपुर के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने यह जानकारी दी है। एनसीएस ने कहा कि भूकंप के झटके मणिपुर में शिरुई से 3 किमी उत्तर पश्चिम में महसूस किए गए। भूकंप सतह से 31 किलोमीटर की गहराई में आया। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।जानकारी के मुताब‍िक, शन‍िवार शाम सात बजकर 31 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर खुली जगहों पर चले गए। हालांक‍ि भूकंप की तीव्रता कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

16 अप्रैल को आया था भूकंप
इससे पहले भूकंप के झटके दक्षिणी मणिपुर के बिष्णुपुर जिले और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए थे। भूकंप सतह से 10 किमी की गहराई में आया था। वहीं असम से सटे उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में रिक्टर पैमाने पर 3.4 की तीव्रता वाले इसी तरह के भूकंप के 24 घंटे बाद मणिपुर में भूकंप आया था।पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम, मिजोरम और मणिपुर में क्रमिक भूकंपों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। भूकंपविज्ञानी पूर्वोत्तर भारतीय क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे भूकंप-प्रवण क्षेत्र मानते हैं।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …