पंजाब के AAP नेता पर राजस्थान में रेप का मामला दर्ज, श्रीगंगानगर की महिला ने लगाए गंभीर आरोप

श्रीगंगानगर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक महिला ने पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेता दीपक कंबोज पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने दीपक कंबोज सहित चार नेताओं के खिलाफ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस दौरान महिला ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आरोप लगाया कि नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हुई तो, उसे दवाइयां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारिरिक शोषण का आरोप
श्रीगंगानगर पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में महिला ने आप नेता दीपक कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज और अमन कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि कि वह दीपक कंबोज के कार्यालय में उससे पहली बार मिली। इसके बाद दीप कंबोज और उसके साथियों ने काम करवाने का झांसा देकर उसका शारिरिक शोषण किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला ने अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उसने पूरी घटना का खुलासा करते हुए दीप कंबोज सहित साथियों पर बड़े आरोप लगाए।

दीप कंबोज ने पूरे मामले को हनीट्रैप बताया
इधर महिला की ओर से श्रीगंगानगर में देह शोषण का मामला दर्ज करवाने के बाद आप नेता दीपक कंबोज ने भी शुक्रवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें कंबोज ने पूरे मामले को हनीट्रैप बताया। साथ ही उन्होंने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं उन्हें हनीट्रैप में फंसा रही है। दीप कंबोज ने आरोप लगाया कि 3 दिन पहले भी इस महिला ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे। उन्होंने बताया कि उक्त महिला करीब 6 माह पहले उनके संपर्क में आई थी। इसके बाद महिला ने उन्हें जाल में फंसा कर पैसों की डिमांड करने लगी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 2 दिन पहले उन्होंने फाजिल्का के एसएसपी से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी है।

कंबोज ने महिला को निलंबित पुलिस कांस्टेबल बताया
दीप कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। जिसे बाद में निलंबित कर दिया गया। इसके बाद से महिला लोगों को फंसाकर ब्लैक मेलिंग करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने आप पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला के प्रकार के अवैध हथियार भी हैं।

डिमांड पूरी नहीं करने पर महिला ने ब्लैकमेल करना शुरू किया
इस मामले में कंबोज ने सफाई देते हुए कहा कि महिला उनसे पैसों के साथ कई डिमांड भी करने लगी। कुछ दिन पहले उसने एक महंगा फोन मांगा था। जिसे उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कुछ विरोधी लोग भी मिलकर महिला को उकसाकर शारीरिक शोषण के आरोप लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उक्त महिला कई पुरुषों को अपना शिकार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर चुकी है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …