रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा 37 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 31 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। आईपीएल के 16वें सीजन में रोहित शर्मा का यह सिर्फ दूसरा अर्धशतक था। पूरे सीजन में रोहित रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए लेकिन लीग के आखिरी मैच में उनके बल्ले से जमकर रन बरसे। इस अर्धशतक के साथ ही रोहित के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

दरअसल रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन के आंकड़े को पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। टी20 क्रिकेट में रोहित के नाम 11004 रन हो गए हैं। इस मामले में वह सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं जिन्होंने 11864 बनाए हैं। इस तरह रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, रोहित शर्मा किसी एक टीम के लिए पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 5021 रन बना लिए हैं। इस मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 7162 रन बनाए हैं।

About bheldn

Check Also

पेर‍िस ओलंप‍िक का भव्य आगाज आज, 128 साल के इत‍िहास में सबसे अलग होगी ओपन‍िंग सेरेमनी

पेरिस , खेलों के महाकुंभ यानी ओलंप‍िक का भव्य आगाज आज (26 जुलाई) से हो …