कांग्रेस ने फ्री का ऐलान किया था, नहीं लूंगी टिकट… कर्नाटक में बस कंडक्टर से भिड़ गई महिला

बेंगलुरु

कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का गठन हो चुका है। सिद्धारमैया सीएम पद और डीके शिवकुमार डेप्युटी सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। कैबिनेट की पहली बैठक भी हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर कर्नाटक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला कन्नड़ भाषा में बस कंडक्टर से कुछ रही है जिस पर लोग हंस रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि महिला कन्नड़ भाषा में बस कंडक्टर से बहस कर रही है कि वह टिकट नहीं खरीदेगी। महिला कह रही है, अगर हमें पैसे देने हैं तो उन्होंने फ्री का ऐलान क्यों किया था, क्या वे पागल हैं?

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …