तिहाड़ जेल में कैदी जावेद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कैदी का नाम जावेद है। जिसकी उम्र 26 साल थी। हालांकि अभी तक कैदी ने किस वजह से आत्महत्या की इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, 22 मई को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश -2 (FTC) दक्षिण ने कैदी जावेद को दोषी ठहराया था। जावेद लूट, डकैती के दौरान खतरनाक हथियार इस्तेमाल करने के अलावा अन्य दो मामलों में दोषी पाया गया था। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल नंबर 8/9 में लाया गया था। उसने सोमवार शाम करीब पांच बजे कॉमन टॉयलेट एरिया में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।

2 मई को तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। 2 मई, 2023 को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया कुख्यात गोगी गिरोह के कथित चार सदस्यों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया था। हमले के बाद जख्मी ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

गोगी गैंग के सदस्यों ने दिया था घटना को अंजाम
घटना के कुछ दिन बाद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। गोगी की मौत का बदला लेने के लिए उसके गैंग के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया था। टिल्लू ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की अदालत में हुई गोलीबारी की उस घटना में आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी।

कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि 33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया को ग्राउंड फ्लोर स्थित वार्ड में बंद किया गया था और प्रतिद्वंद्वी गुट गोगी गिरोह के चार कैदियों ने सुबह छह बजकर 15 मिनट पर उस हमला किया। हमलावर-दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान उसी वार्ड के पहले तल पर बंद थे।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ में बंद हैं
इसी तिहाड़ जेल में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी बंद है। वो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब एक साल से जेल की सलाखों के पीछे हैं।सोमवार (22 मई) को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। जेल में बंद रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का 35 किलो वजन कम हो चुका है।

 

About bheldn

Check Also

‘मर्जी से दुकान के बाहर नाम लिखने से नहीं रोका, बस किसी को मजबूर नहीं कर सकते’ नेमप्लेट विवाद पर SC ने कहा

नई दिल्ली, कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों और भोजनालयों के लिए नेमप्लेट विवाद पर शुक्रवार …