दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे कई जगह पर जलभराव की भी स्थिति पैदा हुई। कई जगह तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कई रास्तों से यात्रा न करने की सलाह दी।

इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में मानसून को लेकर आशंका जताई है। IMD में वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, ‘अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत में पांच दिन आंधी-तूफान रहेगा। दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा।

पिछले 24 घंटों में 15.7 मिमी. बारिश दर्ज
दिल्ली में शनिवार सुबह मध्यम से तेज आंधी रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे पालम के आईजीआई हवाईअड्डे पर करीब 65- 99 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सफदरजंग मौसम वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में 15.7 मिमी बारिश दर्ज की है। पालम में पिछले 24 घंटों में 18.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के पास रिज में सबसे अधिक 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित
दिल्ली हवाईअड्डे ने सुबह करीब 6:43 बजे पर कहा कि मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसने यात्रियों को उड़ान की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। बारिश के कारण शनिवार तड़के न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो साल के इस समय के सामान्य से सात डिग्री कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 40.4 डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।आईएमडी ने रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

About bheldn

Check Also

‘मर्जी से दुकान के बाहर नाम लिखने से नहीं रोका, बस किसी को मजबूर नहीं कर सकते’ नेमप्लेट विवाद पर SC ने कहा

नई दिल्ली, कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों और भोजनालयों के लिए नेमप्लेट विवाद पर शुक्रवार …