साहिल तक कैसे पहुंची दिल्ली पुलिस? एक छोटी सी चूक ‘दरिंदे’ को पड़ी भारी

नई दिल्ली

साक्षी मर्डर केस के CCTV फुटेज ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग साक्षी के हत्यारे साहिल के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। साहिल को पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। साक्षी की हत्या के बाद साहिल बुलंदशहर भाग गया था। यहां पहुंचकर उसने अपने पिता को कॉल की, जिसके बाद वह गिरफ्त में आया।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने सोमवार शाम को जानकारी दी कि साक्षी की हत्या के बाद साहिल ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया था। वह हत्या के बाद अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपने के लिए बुलंदशहर भाग गया था। हालांकि वहां पहुंचने के बाद उसने अपना मोबाइल ऑन कर पिता को कॉल किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उसके नंबर को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया हुआ था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साहिल बस के जरिए दिल्ली से बुलंदशहर गया था। वहीं दूसरी तरफ साक्षी के शव की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि उसके सिर पर पैनी वस्तु से हुए प्रहार की वजह से उसकी खोपड़ी फट गई।

About bheldn

Check Also

‘मर्जी से दुकान के बाहर नाम लिखने से नहीं रोका, बस किसी को मजबूर नहीं कर सकते’ नेमप्लेट विवाद पर SC ने कहा

नई दिल्ली, कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों और भोजनालयों के लिए नेमप्लेट विवाद पर शुक्रवार …