33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालएमपी में गीता जयंती एक्सप्रेस के डिब्बों में अचानक लग गई आग,...

एमपी में गीता जयंती एक्सप्रेस के डिब्बों में अचानक लग गई आग, निकलने लगा धुआं

Published on

छतरपुर:

रविवार सुबह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। बता दें कि यह घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ईशानगर पुलिस स्टेशन के पास सुबह करीब 7.30 बजे हुई। स्टेशन मास्टर आशीष यादव के अनुसार, आग के कारण ट्रेन करीब एक घंटे देरी से पहुंची।

धुआं देख ट्रेन को रोका
ट्रेन का ईशानगर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव था। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, रेलवे कर्मचारियों ने गीता जयंती एक्सप्रेस के डी5 कोच से धुआं निकलता देखा, जो कुरुक्षेत्र और खजुराहो के बीच चलती है। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रेन को रोक दिया।

सामने आई ये वजह
यादव ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग कोच के निचले हिस्से में रबर के गर्म होने के कारण लगी होगी। कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ।

तमिलनाडु में हुआ है बड़ा हादसा
बता दें कि देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। इसके पहले तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के आपस में टकरा जाने से 6 डिब्बों में आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने इस हादसे को साजिश बताया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी एक अफसर घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किये।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...