बिपरजॉय चक्रवात के चलते गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में खौफ है। अरब सागर से उठती ऊंची-ऊंची लहरें डरा रही हैं। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं अपने रास्ते में सब कुछ उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं। गुजरात के 10 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, जामनगर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, मोरबी समेत कई जिलों में NDRF की टीमें अलर्ट पर हैं। मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्रों में भी प्रशासन मुस्तैद है। मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय तूफान अभी और विकराल रूप लेगा। यह अभी पोरबंदर से करीब 270 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है। बिपरजॉय के 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। सोशल मीडिया पर चक्रवात बिपरजॉय के जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर कोई भी सिहर जाए।
#WATCH | Indian Coast Guard ships are patrolling off the coast of Gujarat, in view of the cyclone 'Biparjoy'
(Video source: Indian Coast Guard) pic.twitter.com/NPL7tyZCxZ
— ANI (@ANI) June 12, 2023
गुजरात के तट पर अरब सागर में काफी ऊंची लहरें उठ रही हैं। भारतीय कोस्ट गार्ड की टीमें इलाके में पैट्रोल कर रही हैं कि अगर कोई फंसा हो तो उसे निकाला जाए। वीडियो में देखिए पैट्रोल बोट से कैसे लहरें टकरा रही हैं। गुजरात के कांधला पोर्ट पर बिपरजॉय चक्रवात का यह रूप देखिए। ऐसा लग रहा है मानों सुनामी सी बढ़ी चली जा रही हो।
#BiparjoyCyclone #Biporjoy at kandla port gujrat. pic.twitter.com/5e23A62kBd
— Ashish Mishra (@Ashish26565069) June 12, 2023
चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुद्र उफान पर है और ऊंची लहरें उठ रही हैं। मुंबई के सांताक्रूज में जुहू-कोलीवाड़ा तट से लगभग 500 मीटर दूर अरब सागर में चार नाबालिग लड़के डूब गए। दो मिल गए हैं, बाकी दो की तलाश जारी है। बीएमसी ने भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक बल से गोताखोरों की मदद मांगी है क्योंकि ऊंची लहरों के कारण खोज अभियान में दिक्कत आ रही है।
#WATCH | High tidal waves witnessed in Mumbai due to the impact of #CycloneBiparjoy in Arabian Sea
(Visuals from Worli Sea Face) pic.twitter.com/rgPcZjhFnv
— ANI (@ANI) June 13, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के 15 जून तक काफी भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में सौराष्ट्र तथा कच्छ और पाकिस्तान के निकटवर्ती तटों से गुजरने की संभावना है। यह मांडवी (गुजरात) और पाकिस्तान के कराची के बीच तटों से गुजरेगा। इस दौरान लगातार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिसकी रफ्तार बीच-बीच में 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
#WATCH | Gujarat | Rough sea conditions and strong winds witnessed in Dwarka, as an effect of #BiparjoyCyclone. Visuals from Gomtighat in Dwarka.
As per IMD's latest update, VSCS (very severe cyclonic storm) Biparjoy lay centred at 02:30 IST over the Northeast and adjoining east… pic.twitter.com/oesjASr8R0
— ANI (@ANI) June 13, 2023
कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में गुरुवार से शाम तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जो 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।