7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यचप्पल चटवाई... कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पीटा, युवक के साथ दोस्तों ने...

चप्पल चटवाई… कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पीटा, युवक के साथ दोस्तों ने की खौफनाक वारदात

Published on

फतेहाबाद,

हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक को दोस्तों ने चप्पल चटवाई. फिर कपड़े निकाल कर बेल्ट से पीटा. इस दौरान दोस्तों ने वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर मारने की धमकी दी. वहीं, पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घटना गांव ढाणी माजरा की है. यहां के रहने वाले पीड़ित युवक ने बताया कि 15 नवंबर की शाम 6 बजे की घटना है. गांव के ही रहने वाले दो दोस्तों ने उसे बाइक पर अपने साथ लेकर गए. फिर दोनों ने मुझे गांव भूथनकलां और झलनियां के बीच खेतों में बने एक सुनसान कमरे में ले गए. वहां पहले से ही 6 युवक और मौजूद थे और सभी के पास हथियार थे.

बेल्ट से पीटा और चटवाई चप्पल- पीड़ित का आरोप
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने वहां मेरे कपड़े उतार कर बेल्ट से पीटा और चप्पल चटवाई. साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया. फिर घटना के बारे में न बताने के लिए कहा और बताने पर मारने की धमकी दी. घटना से 16 नवंबर को मैं सहमा रहा और 17 नवंबर को परिवार को घटना का पता चल गया. इसके बाद परिजन इसकी शिकायत पुलिस से की.

लड़की के कारण दिया गया घटना को अजांम
वहीं, घटना के पीछे की वजह एक लड़की की फोटो बताया जा रहा है. पीड़ित युवक का कहना है कि दोस्तों ने मुझे किसी लड़की का फोटो भेजा था और उसकी पहचान करने के लिए कहा. लड़की से मेरा कोई लिंक नहीं है. मगर, उन लोगों ने शक में मेरे साथ मारपीट की और इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

मामले में SHO ने कही ये बात
एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पूरी घटना को लेकर पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए गए हैं और कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित युवक ने बताया कि उसके साथ उसके दो दोस्तों और कुछ अन्य युवकों ने एक सुनसान कमरे में ले जाकर कपड़े निकालकर मारपीट की है और वीडियो बनाया है. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this