क्या पाकिस्तान दे रहा यूक्रेन को हथियार? रूसी राजदूत बोले- अगर पुष्टि हुई तो…

नई दिल्ली

पाकिस्तान के यूक्रेन को हथियार भेजने की खबरों पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि हमें ऐसी जानकारी मिली है, अगर ऐसा है तो यह रूस के खिलाफ है और हमें इसे लेकर सख्त रवैया रखेंगे। उन्होंने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

पिछले दिनों पाकिस्तान और यूक्रेन से जुड़ी हुई खबर सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने यूक्रेन को हथियार भेजे हैं। पाकिस्तान और रूस के बीच में दोस्ताना संबंध के चर्चों के बीच इस खबर को काफी प्रमुखता से देखा जा रहा था, हालांकि पाकिस्तान ने हथियार भेजने या इसमें मदद की किसी भी बात से इंकार किया था।

क्या बोले डेनिस अलीपोव?
पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को हथियार भेजने की खबरों पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा,”हां हमें ऐसे मामलों के बारे में रिपोर्ट और जानकारी मिली है, हम इस जानकारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। अगर यह सही साबित होता है तो यह रूस के खिलाफ है, इसे हम नज़रअंदाज नहीं कर सकते और हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

क्या थी खबरें?
पिछले दिनों इस तरह की खबरें सामने आई थीं की पाकिस्तान ने यूक्रेन को हथियार मुहैया कराए हैं। हालांकि पाकिस्तान ने इस दावे को दरकिनार कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने के रूस के दावे को खारिज करते हुए कहा ‘रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई में पाकिस्तान का रुख़ हमेशा तटस्थ रहा है और उसने यूक्रेन को कोई हथियार नहीं दिए हैं।

हालांकि खबरें यह आई थी कि यूक्रेन के एक कमांडर ने बयान देते हुए कहा था कि पाकिस्तान की ओर से मुहैया कराए गए हथियार बकवास थे। हालांकि, पाकिस्तान और यूक्रेन ने कभी भी हथियारों के किसी लेन-देन की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं की। पाकिस्तान की ओर से यूक्रेन के साथ अच्छे सम्बन्धों को लेकर बयान सामने आते रहे हैं।

About bheldn

Check Also

‘मर्जी से दुकान के बाहर नाम लिखने से नहीं रोका, बस किसी को मजबूर नहीं कर सकते’ नेमप्लेट विवाद पर SC ने कहा

नई दिल्ली, कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों और भोजनालयों के लिए नेमप्लेट विवाद पर शुक्रवार …