गोविंदपुरा में बदहाली के आंसू बहा रहा है पार्क

भोपाल

गोविंदपुरा सिक्योरिटी लाइन के पास नगर निगम द्वारा बच्चों के खेलकूद के लिए बनाया गया पार्क आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। हालात यह है कि यहां के हरे भरे पेड़ों को भी काट दिया गया है। पार्क से झूले और गेट भी गायब हो गए है। खास बात यह है कि इस ओर कोई जनप्रतिनिधि या कोई जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बना बैठा है। नगर निगम के अनदेखी से लोगों ने इस हरे भरे पार्क को कचरा घर बना दिया है। साथ ही यहां रात में नशेडिय़ों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। दारूबाजों के कारण यहां रात में महिलाओं का इस रास्ते से जाने में खतरा बना रहता है। अक्सर नशेडिय़ों द्वारा महिलाओं पर छिंटाकशी की घटनाएं होती रहती है।

भेलकर्मियों के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में अधिकारियों और सुपरवाईजरों की 15 फीसदी से ज्यादा पर्क कटौती के विरोध में भेल कांग्रेस 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे भेल के फाउंड्री गेट पर धरना देगी। धरने पर कांग्रेस नेता रविंद्र साहू मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आज
शनिवार को सायं 6.00 बजे, शहीद भवन, एमएलए रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच, भेल, भोपाल सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का आयोजन होगा जिसमें गायिकाओं द्वारा सावन के महीने में गाये जाने वाले गीत जैसे कजरी, दादरा, मेघ-मल्हार के साथ कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। इस कार्यक्रम का संयोजन मशहूर नृत्यांगना अमिता खरे करेंगी। देवीशंकर कुन्हारा ने बताया कि प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान भी होगा। इसके मुख्य अतिथि बीडीए के उपाध्यक्ष सुनली पांडे होंगे।

About bheldn

Check Also

बीएचईएल के अफसरों से मिले प्रतिनिधि यूनियन के पदाधिकारी

भेल भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन सम्बद्ध भारतीय मज़दूर संघ,बीएचईएल भोपाल की प्रतिनिधि यूनियन के …