25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबोलने और लिखने में भारत कहें, यही देश का पुराना नाम, गुवाहाटी...

बोलने और लिखने में भारत कहें, यही देश का पुराना नाम, गुवाहाटी में बोले, मोहन भागवत

Published on

गुवाहाटी

देश में विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा अपने अलायंस का नाम I.N.D.I.A रखने के बीच में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) चीफ का बड़ा बयान आया है। गुवाहाटी में सरसंघ चालक मोहन भागवत ने लोगों से कहा कि वे इंडिया की जगह भारत इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा हमारे देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं है। भागवत ने कहा कि सदियों से इस देश का नाम भारत है, इंडिया नहीं। इसलिए हमें इसका पुराना नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोलने और लिखने के साथ सर्वत्र हम भारत कहें। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) चीफ के इस बयान पर सियासी तूफान खड़ा होने के आसार हैं।

दूसरों को भी समझाएं
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने सकल जैन समाज के एक कार्यक्रम में यह बयान दिया। भागवत ने कहा कि हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा। तभी बदलाव आएगा। भागवत ने कहा कि हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा। एक दिन पहले RSS चीफ ने कहा था कि भारत एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और सभी भारतीय हिंदू हैं और सभी भारतीय हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नागपुर में बोले थे कि सभी हिंदू हैं
नागपुर के कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था कि भारत का हर व्यक्ति हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है और यह एक सच्चाई है। वैचारिक रूप से सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैं। वे सभी जो आज भारत में हैं, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं, इसके अलावा अलावा और कुछ भी नहीं। आरएसएस चीफ ने कहा कि कुछ लोग इसे समझ गए हैं, जबकि कुछ अपनी आदतों और स्वार्थ के कारण समझने के बाद भी इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग या तो इसे अभी तक समझ नहीं पाए हैं या भूल गए हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this